सेल में टिप्पणी जोड़ना - add comment to cell
सेल में टिप्पणी जोड़ना - add comment to cell
वर्कबुक के दस्तावेजीकरण के क्रम में सेल या रेंज में टिप्पणी जोड़ने की सुविधा एक्सेल देता है जिससे वर्कबुक को समझने में किसी अनभिज्ञ व्यक्ति को भी आसानी हो सकती है।
सेल या रेंज में टिप्पणी जोड़ने के लिए-
> सेल या सेल रेंज का चयन करें।
> मेनू रिव्यू > >> कमेंट >>> नया कमेंट विकल्प का चयन करें।
> कमेंट का नाम दे उसके पश्चात आप टिप्पणी लिखें और वर्कबुक में कहीं पर क्लिक करें जिससे टिप्पणी छुप जाएगा।
टिप्पणी जिस सेल में डाला गया है उसमें लाल रंग के त्रिकोणनुमा ग्राफ़िक्स बना दिखाई देगा। जब आप माऊ पॉइंटर को उस सेल पर ले जाएंगे तो टिप्पणी प्रदर्शित करेगा ।
टिप्पणी को आप फॉर्मेट भी कर सकते हैं। इसके लिए आप होम मेनू से फॉर्मेट विकल्प का चयन कर फॉन्ट, एलाइनमेंट इत्यादि संबंधित सेटिंग को परिवर्तित कर सकते है जिससे आप टिप्पणी को और आकर्षक बना सकते है।
वार्तालाप में शामिल हों