शेयर पूँजी का अतिरिक्त निर्गमन - Additional issue of share capital
शेयर पूँजी का अतिरिक्त निर्गमन - Additional issue of share capital
अपने बढ़ते व्यापार के लिए आवश्यक वित्त जुटाने हेतु कंपनी को अतिरिक्त पूँजी की आवश्यकता हो सकती है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए निम्नलिखित दो दशाओं में से किसी एक में कंपनी नए शेयरों को निर्गमित करने का निर्णय ले सकती है:
क) जब कंपनी की अधिकृत शेयर पूँजी से कम धनराशि के शेयर ही जारी किए गए हों और शेयरों का प्रस्तावित अतिरिक्त निर्गमन अधिकृत पूँजी की सीमा के अंदर हो ।
ख) जब कंपनी की अधिकृत शेयर पूँजी की राशि के बराबर शेयर जारी किए जा चुके हों और शेयरों का प्रस्तावित अतिरिक्त निर्गमन अधिकृत पूँजी की सीमा के बाहर हो ।
वार्तालाप में शामिल हों