मौखिक सन्देश वाहन के लाभ - Advantages of Oral Communication

मौखिक सन्देश वाहन के लाभ - Advantages of Oral Communication


मौखिक सन्देशवाहन के बहुत से लाभ होते हैं जिनमें से महत्त्वपूर्ण निम्नलिखित हैं।


1. विचार विनिमय में शीघ्रता- विचारों को दूरस्य स्थानों पर शीघ्रता से भेजा जा सकता है क्योंकि इस माध्यम में सन्देशों को लिखने की आवश्यकता नहीं पड़ती।


2. शीघ्र प्रतिपुष्टि- मौखिक सन्देशवाहन में सन्देश प्राप्त करने वाले व्यक्ति के हाव-भाव से या उसकी बातों से उसी समय पता चल जाता है कि उसने सन्देश को कितना समझ लिया है।


3. लोचशीलता- मौखिक सन्देशवाहन में लोचशीलता पाई जाती है अर्थात विचारों को स्थिति व रूचि के अनुसार परिवर्तित किया जा सकता है।


4. सन्देह दूर करना- इसमें सन्देह व भ्रम रहने की कोई समस्या नहीं होती है क्योंकि उसी समय उसको दूर किया जा सकता है।


5. प्रभावपूर्ण साधन- कई बार सन्देश को संकेत द्वारा या इशारे द्वारा अधिक प्रभावपूर्ण तरीके से कहा जा सकता है।


6. व्यक्तिगत छाप - दोनों पक्ष आमने-सामने होने के कारण एक दूसरे की भावना को समझते हैं तथा व्यक्तिगत लगाव बढ़ता है। आपसी विश्वास व स्वच्छ वातावरण में बात होने के कारण एक दूसरे पर अमिट छाप छोड़ देते हैं।


7. मितव्ययी साधन- यह साधन अन्य साधनों से सस्ता पड़ता है क्योंकि इसमें सन्देश को मौखिक रूप से प्रेषित किया जाता है।


8. अभिप्रेरणा संभव अधिकारियों एवं अधीनस्थों के मध्य प्रत्यक्ष सम्पर्क होने के कारण अधीनस्थों में अपना महत्त्व बढ़ जाने की सम्भावना पैदा होती है।


9. कार्यक्षमता में बढ़ोतरी इस सन्देशवाहन में कम समय लगता है, जिसके फलस्वरूप अधिकारी बचे हुए समय को अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यों में लगा सकते हैं।


10. आपसी निकटता का अवसर मौखिक सन्देशवाहन के द्वारा एक-दूसरे को नजदीक आने का अवसर मिलता है व मधुर सम्बन्ध कायम हो जाते हैं जो अन्य महत्त्वपूर्ण अवसरों पर काम आते हैं।