पाठ को एलाइन करना - align text
पाठ को एलाइन करना - align text
पाठ को व्यवस्थित करने के लिए एलाइनमेंट का उपयोग किया जाता है। इसके प्रयोग से पाठ को बायां एलाइन, दायां एलाइन बायां और दाएं मारजिन के बीचोबीच पाठ का एलाइनमेंट तथा पाठ को बाएं दाएं तरफ से एक साथ एलाइन करना जिसे Justify Alignment कहते हैं, किया जा सकता है। पाठ को और खूबसूरत बनाने के लिए एलाइनमेंट तकनीक का उपयोग किया जाता है। इसे पाठ पर लागू करने के लिए होम मीनू के पैराग्राफ अनुभाग में चार एलाइन बटन की मदद से किया जा सकता है। पाठ को एलाइन करने के लिए रिक्त स्थान का प्रयोग किया जाना सही नहीं माना जाता है। इसके लिए दिए गए एलाइन बटन का ही उपयोग किया जाना चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों