ऑटो कंप्लीट - auto complete
ऑटो कंप्लीट - auto complete
ऑटो कंप्लीट सुविधा से एक्सेल में एक तरह के डाटा को अनेक सेल ऑटो कंप्लीट माध्यम से आसानी से डाला जा सकता है। यदि किसी सेल में कुछ वर्ण टाइप करने पर उससे मिलता हुआ पाठ जो पहले किसी सेल में लिखा गाया हो तो उसे प्रदर्शित करता है। यदि वही पाठ इस सेल में भी टाइप करना चाहते है तो केवल प्रवेश कुंजी (Enter Key) दबाने से यह कार्य हो जाएगा। इस तरह एक समान पाठ को अन्य सेल में डालने में आसानी होता है।
स्वतः सही (ऑटो करेक्ट)
इसका उपयोग कर हम केवल संक्षिप्त वर्ण टाइप करने पर शब्द या शब्द समूह टाइप किया जा सकता है। जैसे- mgahv टाइप करने पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय टाइप हो जाए।
इसके लिए mgahv के लिए स्वतः सही प्रविष्टि (ऑटो करेक्ट इंट्री) करना पड़ेगा।
एक्सेल प्रोग्राम कई प्रकार के समान्यतः प्रयोग में आने वाले शब्दों की स्वतः सही प्रविष्टि (ऑटो करेक्ट इंट्री) करके रखता है। इस इंट्री में आप अपने स्वतः सही प्रविष्टि (ऑटो करेक्ट इंट्री) भी डाल सकते है। इसके लिए निम्न कार्य करने होंगे
1. ऑफिस बटन का चयन कर एक्सेल बटन विकल्प को क्लिक करें।
2. प्रूफिंग टैब पर क्लिक करें।
3. ऑटो करेक्ट विकल्प का चयन करें।
4. स्वतः सही प्रविष्टि (ऑटो करेक्ट इंट्री) के लिए डाइलॉग बॉक्स खुलेगा जिसमें शब्द का संक्षिप्त रूप और उसका पूर्ण रूप को प्रविष्ट (इंट्री) किया जा सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों