कंप्यूटर के लाभ , कंप्यूटर का उपयोग - benefits of computer use of computer
कंप्यूटर के लाभ , कंप्यूटर का उपयोग - benefits of computer use of computer
आज के समाज मे जो कंप्यूटर नहीं जानता हैं उसे जीवन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यह बहुत ज्यादा तेजी से काम करता है और कई कार्य को एक ही समय में त्रुटि रहित संपन करने में सक्षम है इसलिए आजकल कंप्यूटर बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। आज की दुनिया में कंप्यूटर हम अनगिनत काम के लिए उपयोग कर सकते हैं. मौसम की भविष्यवाणी बहुत सटीक एवं तेजी से किया जा सकता है इसके अलवा और कई अन्य मुश्किल चीजें भी आसानी से हो जाती हैं. दुनिया के प्रत्येक इंसान किसी न किसी रूप से कंप्यूटर से जुड़ा है।
घरों में कंप्यूटर का उपयोग
घरों में कंप्यूटर का उपयोग इंटरनेट से सूचनाओं लेने देने के लिए किया जाता है। इंटरनेट से संबध बहुत प्रकार की सेवाएँ जिसे आप घर बैठे उपयोग कर सकते है जैसे रेलवे और हवाई जहाज के टिकट बुकिंग, ऑनलाइन म्यूजिक विडियो, ऑनलाइन लर्निंग, ऑनलाइन शौपिंग इत्यादि चुकी कंप्यूटर एक मल्टीमीडिया डिवाइस है अतः इसका उपयोग सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ साथ मनोरंजन, के लिए भी किया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों