संचालक मंडल की मितिसयाँ - Board of Directors

संचालक मंडल की मितिसयाँ - Board of Directors


बेहतर कार्पोरेट गवर्नेन्स प्रदान करने के लिए कंपनी अधिनियम, 2013 में यह आवश्यक किया गया है कि कुछ निश्चित कंपनियों के लिए संचालक मंडल की निम्नलिखित समितियाँ बनाई जाये:


i) लेखा परीक्षा समित;


ii) नाम निर्देशन एवं पारिश्रमिक समिति;


iii. स्टेक होल्डर संबंध समिति;


iv. कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व समिति।


लेखा परीक्षा समिति


धारा-177 में लेख परीक्षा समितिके संबंध में निम्नलिखित उपबंध है:


प्रवर्तनीयता :- प्रत्येक सूचीयत कंपनी एवं निर्धारित वर्ग की अन्यकंपनी द्वारा एक लेखा परीक्षा समिति का गठन किया जायेगा। कंपनी (मंडल की सभाएँ एवं इसकी शक्तियाँ) नियमावली, 2014 के लियम 6 के अनुसार निम्नखिलित वर्ग की कंपनियों द्वारा मंडल की एक लेखा परीक्षा समिति बनाई जायेगी :


i) सभी सार्वजनिक कंपनियाँ जिनकी प्रदत्त पूँजी 10 करोड़ रूपये अथवा अधिक हो।


ii) सभी सार्वजनिक कंपनियाँ जिनका टर्नओवर 100 करोड़ रूपये या अधिक हो।


iii. सभी सार्वजनिक कंपनियाँ जिनके कुल बकाया ऋण अथवा उधार अथवा ऋण पत्र अथवा जमाएँ 50 करोड़ रूपये या इससे अधिक हो।


गठन :- लेखा रीक्षा समिति में स्वतंत्र संचालकों सहित कम से कम तीन संचालक होंगे। इस समिति के सदस्यों में इसके अध्यक्ष सहित अधिकांश ऐसे व्यक्ति होंगे जो वित्तीय विवरण-पत्रों को पढ़ने एवं समझने में सक्षम हो।


भूमिका एवं उत्तरदायित्व :- प्रत्येक लेखा परीक्षा समिति, संचालक मंडल द्वारा लिखित रूप में निर्दिष्ट विचारार्थ विषय के अनुसार कार्य करेगी। इसमें अन्य बातों के साथ-साथ निम्नलिखित बातें होंगे :


i) कंपनी के लेखा परीक्षक की नियुक्ति, नियुक्ति की शर्तों एवं पारिश्रमिक की सिफारिश करना। 


ii) लेखा परीक्षक की स्वतंत्रता व कार्य अनुपालन तथा लेखा परीक्षण प्रक्रिया के प्रभावशीलता की समीक्षा करना एवं देख रेख करना


iii. वित्तीय विवरण की जाँच करना तथा इसके संबंध में दी गई लेखा परीक्षक की रिपोर्ट को जाँचना


v) अंतर कंपनी ऋण एवं विनियोगों की जाँच करना


vi) कंपनी के उपक्रमों या संपत्तियों की जहाँ की आवश्यकता हो मूल्यांकन करना।


vii) आंतरिक वित्तीय नियंत्रण तथा जोखिम प्रबंध प्रणालियों का मूल्यांकन करना।


viii) सार्वजनिक प्रस्तावोंके माध्यम से प्राप्त किए गए कोषों के अंतिम उपयोग तथा संबंधित मामलों का नियंत्रण करना।