बुकमार्क - Book Mark

बुकमार्क - Book Mark


बुक मार्क का प्रयोग किसी अध्याय के प्रारंभ तथा दस्तावेज में किसी भी स्थान को चिन्हित करने के लिए किया जाता है। इससे आप एक अनुभाग, एक वर्ण, एक ग्राफिक्स या एम. एस. वर्ड अप्लीकेशन के किसी प्रकार के तत्व को चिन्हित करने के लिए किया जा सकता है। बुक मार्क का प्रयोग कर आप दस्तावेज में किसी विशिष्ट बिन्दु पर एक ही बार में पहुँच सकते हैं। इसके लिए आपको स्क्रॉल या पृष्ठ संख्या खोजकर वहाँ तक पहुँचने की आवश्यकता नहीं होगी। अतः बुक मार्क के मदद से आप दस्तावेज में किसी स्थान आसानी से जल्दी पहुँच सकते है।


बुकमार्क बनाने के लिए निम्नलिखत कार्य करें-


• जहाँ पर आप बुक मार्क बनाना चाहते हैं वहाँ इन्सर्सन बिन्दु को स्थापित करें।


• बुक मार्क विकल्प का चयन इन्सर्ट मीनू से करें। इससे बुकमार्क डायलाग बॉक्स खुलेगा।


• बुक मार्क नाम के टेक्सट बॉक्स में बुकमार्क का नाम दर्ज करें।


• डॉयलाग बॉक्स के एड बटन को क्लिक करें। इससे दर्ज किए नाम से एक बुक मार्क बन जाएगा।