दो समय के बीच के अंतर की गणना करना - Calculating the difference between two times

दो समय के बीच के अंतर की गणना करना - Calculating the difference between two times


समय को निरूपण हेतु श्रृंखला संख्या को उपयोग किया जाता है. अतः दो समय के बीच के अंतर प्राप्त करने के लिए इसे घटाना चाहिए। मान लीजिए कि B2 में 14:00:00 तथा A2 में 6:00:00 समय डाला गया है। इन समय के बीच के अंतर को प्राप्त करने हेतु सेल C3 में फार्मूला इस प्रकार लिखा जाएगा -


=B2-A2


इससे 8:00:00 का मान प्रतिफल के रूप में होगा।


दो या अधिक समय को जोड़ना -


लोगो को यह विश्वास नहीं हो सकता है जब हम समय की श्रृंखला को जोड़ते है और उसका मान जब 24 से अधिक होने पर एक्सेल सही समय का जोड़ नहीं दिखाएगा।


सेल B9 में B2 से B8 तक के मानों को जोड़कर दिखाने हेतु फार्मूला = sum (B2:B9) सेल B9 में लिखेंगे. यह फार्मूला B9 सेल 21 घंटे 40 मिनट दिखा रहा है जो कि गलत मान है. फार्मूला सभी समय मानों को जोड़ने के बाद एक दिनांक/समय मान 1.9027 मान सेल B9 में देगा. लेकिन गलत फोर्मेट सेटिंग की वजह से जो समय B9 सेल में प्रदर्शित कर रहा है वह गलत दिखाई दे रहा है. इसे सही दिखाई देने के लिए इसकी फोर्मेटिंग को कस्टम फोर्मेटिंग में परिवर्तित किया जाएगा. फोर्मेटिंग को [h]:mm करने पर सही समय दिखाएगा.