चार्ट के साथ विभिन्न प्रकार के कार्य कर सकते हैं - Can do a variety of tasks with charts

चार्ट के साथ विभिन्न प्रकार के कार्य कर सकते हैं - Can do a variety of tasks with charts


१. चार्ट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं. 


२. चार्ट के आकार एवं प्रकार में परिवर्तन कर सकते हैं.


३. चार्ट को हटा सकते हैं.


४. चार्ट में नए तत्व को डाल सकते हैं.


५. चार्ट के तत्वों को स्थानांतरित या हटाया जा सकता है.


६. चार्ट के तत्वों की फॉरमेटिंग


७. चार्ट के तत्वों का मुद्रण


१. चार्ट के स्थान में परिवर्तन एवं आकार परिवर्तन - चार्ट एक्सेल में एम्बेड किया हुआ ऑब्जेक्ट है. अतः आप इसे माउस की मदद से कहीं भी स्थानांतरित कर सकते हैं. इसके लिए चार्ट पर माउस के दाहिने हाथ के बटन को क्लिक कर चार्ट का चयन करें और माउस की खींचे जहाँ पर इस चार्ट को स्थापित करना चाहते हैं उस स्थान तक ले जाकर छोड़ दें.


२. चार्ट के आकार को परिवर्तन करने हेतु - आप चार्ट का चयन माउस से करें. इससे चार्ट के - बॉर्डर लाइन पर काले वर्गाकार डॉट बन जाएगा. इस डॉट पर माउस को ले जाने पर कर्सर इमेज में परिवर्तन होगा और रिसाइज़ कर्सर बन जाएगा इसके बाएँ दाएं, ऊपर या नीचे खीचने पर चार्ट के साइज़ में परिवर्तन दिखाई देगा जितना परिवर्तन आप करना चाहते हैं उसे कर्सर के घुमाव के आधार पर किया जा सकता है.



३. चार्ट का प्रतिलिपिकरण


चार्ट की प्रतिलिपि बनाने हेतु


१. सर्वप्रथम चार्ट को क्लिक कर चार्ट का चयन करें-


२. होम मेनू से क्लिपबोर्ड का चयन करें तत्पश्चात कॉपी विकल्प का चयन कर आप इसे कॉपी कर सकते हैं.


३. आप इसे जहाँ ले जाना चाहते हैं उस जगह पर कर्सर को ले जाए और फिर से होम मेनू से क्लिपबोर्ड का चयन करें. तत्पश्चात पेस्ट विकल्प का चयन कर आप कॉपी किये हुए चार्ट को यहाँ स्थापित कर सकते हैं.