चार्ट तत्व का फॉर्मेटिंग , चार्ट का मुद्रण - Chart Element Formatting, Chart Printing
चार्ट तत्व का फॉर्मेटिंग , चार्ट का मुद्रण - Chart Element Formatting, Chart Printing
बहुत सारें प्रयोक्ता को पूर्व निर्धारित लेआउट पसंद नहीं आता है. एक्सेल चार्ट तत्वों को फोर्मेटिंग करने की अनुमति देता है. इसे करने का आसान तरीका है कि आप चार्ट पर माउस के दाहिने हाथ के बटन को क्लिक करने पर उस तत्व से संबंधित फोर्मेट के लिए फोर्मेट मेनू का चयन करें। उदाहरण के लिए यदि आप चार्ट शीर्षक पर माउस के दाहिने बटन को क्लिक कर शॉर्टकट मेनू का चयन करते हैं तो इससे चार्ट के शीर्षक से संबंधित फॉर्मेट विकल्प दिखाई देगा. चित्र संख्या C5 में अक्ष को फोर्मेट संबंधित डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है
इसे हम क्षैतिज अक्ष पर माउस दाहिने हाथ के बटन को क्लिक करके प्राप्त किया है. इसमें अक्ष को फोर्मेट करने के विकल्प है.
चार्ट का मुद्रण
चार्ट का मुद्रण उसी प्रकार से कर सकते है जैसे आप किसी वर्कशीट का मुद्रण करते हैं. वर्कशीट या चार्ट मुद्रण करने से पहले आप इसका प्रीव्यू देख ले जिससे आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि चार्ट सम्पूर्ण रूप से मुद्रण क्षेत्र में आ रहा है या नहीं ? यदि यह मुद्रण रूप में सहीं से नहीं बैठ रहा है तब आप इसके आकार या मुद्रण क्षेत्र में परिवर्तन कर इसे ठीक कर सकते हैं.
वार्तालाप में शामिल हों