चार्ट बनाना - chart making

चार्ट बनाना - chart making


चार्ट सांख्यिकी मानों का ग्राफिकल प्रदर्शन है. यह एक्सेल स्प्रेडशीट का अभिन्न अंग है. डाटा को चार्ट में निरूपित करके दिखाने से इसे समझने में आसानी होती है, पिक्चर चार्ट से किसी प्रकार संरक्षित करने में आसानी होती है इससे बहुत आकर्षक तरीके से चीजों के बीच के सह संबंधों को दिखाया जा सकता है..

एक वर्कशीट में विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या को सत्र दर सत्र दिखाया गया है. इसे देखकर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के आगमन के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है.


पाँच वर्षों के डाटा का अध्ययन करने से यह पता लगाया जा सकता है

कि विद्यार्थियों की संख्या में अधिकता प्रवेश ज्यादा सत्र 2011-12 में ही हुआ है. इसी प्रकार के विचार भी चार्ट को देखकर लगाया जा सकता है. अतः चार्ट के माध्यम से आप किसी बात की जानकारी अधिक तेजी से लगा सकते हैं. चार्ट किसी न किसी डाटा पर आधारित होता है. ये डाटा सेल में स्टोर होते है जोकि किसी न किसी वर्कशीट का हिस्सा होता है. सामान्यतः चार्ट के लिए प्रयुक्त होने वाले डाटा और चार्ट एक ही वर्कशीट का हिस्सा होते है लेकिन कभी-कभी चार्ट के लिए डाटाशीट एक वर्कशीट न होकर एक से अधिक वर्कशीटों में मौजूद होते है बल्कि कभी तो ये विभिन्न वर्कबुक के अलग वर्कशीटों से डाटा लेकर कोई चार्ट बनाया जा सकता है. प्रयोक्ता का चार्ट एक प्रकार के ऑब्जेक्ट है जिसको प्रयोगकर्ता के अनुरोध करने पर बनाया जाता है.


चार्ट बनाने के लिए डाटा श्रृंखला एक से अधिक हो सकते है इसका निर्णय चार्ट के प्रकारों व कार्य के आधार पर किया जाता है कि कितने डाटा श्रृंखला होंगे. जैसे- यदि आप लाइन चार्ट बनाना चाहते हैं तो आपको दो डाटा श्रृंखला की आवश्यकता होगी क्योकि इस प्रकार के चार्ट में दो लाइन दिखाई देगा जिनकी अपनी-अपनी डाटा श्रंखला होती है. डाटा श्रृंखला के सेलों के मानों के लाइन पर वर्गाकार, वृताकार ग्राफ़िक द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है.

 एक्सेल के चार्ट गतिशील है क्योंकि चार्ट के हेतु डाटा श्रृंखला में परिवर्तन होने पर चार्ट में भी परिवर्तन स्वतः ही आ जाता है क्योंकि चार्ट का जुड़ाव डाटा श्रृंखला से होता है।


एक चार्ट बनाने के उपरांत आप इसमें परिवर्तन भी कर सकते है जैसे आप चार्ट के प्रकार को परिवर्तित कर सकते है या चार्ट जिस डाटा श्रृंखला से संबंध से आप इसमें भी परिवर्तन कर सकते हैं. चार्ट एक प्रकार का ऑब्जेक्ट होने के कारण इसे कहीं भी स्थापित किया जा सकता है. एक्सेल का चार्ट WYSIWYG (What you seen in what you get) पद्धति पर बना होने के कारण जैसे चार्ट स्क्रीन पर दिखाई देता है प्रिंट लेने पर भी ये उसी तरह दिखाई देगा.