वर्ग कार्यवाही - class action
वर्ग कार्यवाही - class action
उपरोक्त उपबंधों के अलावा अत्याचार अथवा कुप्रबंध अथवा सदस्यों या जमाकर्ताओं या उनके किसी वर्ग के शोषण के उपचार के लिए कंपनी अधिनियम 2013 में वर्ग कार्यवाही शीर्षक के अधीन व्यवस्था की गई है। वर्ग कार्यवाही ऐसी दशा में मुकदमा दायर करने को संदर्भित करती है जहाँ बहुत से लोग एक साथ मिलकर लोगों के बड़े समूह की ओर से वाद चलाते हैं।
कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 245 में अत्याचार एवं कुप्रबंधन संबंधी कार्यों को रोकने के लिए कंपनी इसके संचालक या लेखा-परीक्षकों के विरूद्ध सदस्यों या एवं जमाकर्ताओं द्वारा वर्ग कार्यवाही किये जाने की व्यवस्था की गई है।
वार्तालाप में शामिल हों