कम्प्यूटर एडेड लर्निंग , दूरस्थ शिक्षा - Computer Aided Learning, Distance Learning
कम्प्यूटर एडेड लर्निंग , दूरस्थ शिक्षा - Computer Aided Learning, Distance Learning
कम्प्यूटर एडेड लर्निंग एक प्रक्रिया है जिसमे शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए की सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाता है। कंप्यूटर का उपयोग कर कम समय में शिक्षण सामग्री तैयार किया जाता है। इससे शिक्षण और अनुसंधान के प्रशासनिक बोझ को कम किये जा सकते हैं। मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर और पॉवर पॉइंट प्रस्तुतियों के उपयोग से शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इससे सीखने की प्रक्रिया में मदद मिली है।
दूरस्थ शिक्षा
दूरस्थ शिक्षा सीखने की एक नयी पद्धति है। कम्प्यूटर इस प्रकार के शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई संस्थान दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम प्रदान कर रहे हैं। छात्र को संस्थान में आने की जरूरत नहीं है। संस्थान पठन सामग्री प्रदान करता है और छात्र के लिए आभासी कक्षा की सुविधा प्रदान करता है। आभासी कक्षा में शिक्षक अपने ही कार्यस्थल पर व्याख्यान देता है। छात्र घर से उस संस्था के नेटवर्क से जुड़ कर व्याख्यान में भाग ले सकते हैं। छात्र शिक्षक से सवाल पूछ सकते हैं और शिक्षक छात्र के सवालों के उत्तर दे सकते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों