शिक्षा क्षेत्र में , कम्प्यूटर आधारित प्रशिक्षण (सीबीटी) - Computer Based Training (CBT) in Education Sector

शिक्षा क्षेत्र में , कम्प्यूटर आधारित प्रशिक्षण (सीबीटी) - Computer Based Training (CBT) in Education Sector

ये तो आप सभी को पता है की शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का बहुत बड़ा हाथ है आज के समय में हर स्थान पर जहाँ पर हम लोग शिक्षा ग्रहण करने जाते है हर जगह विध्यार्थीयों को कंप्यूटर द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है। हर संस्थानों में डिजिटल लाइब्रेरी ने पुस्तकों का स्थान ले लिया है। आज तो छोटी कक्षा के बच्चों को भी कंप्यूटर के बारे में बताया और पढ़ाया जा रहा है। सामान्य कक्षा को स्मार्ट क्लास रूम में तब्दील हो गया है भौतिकी, रसायन, गणित के जटिल से जटिल पाठ्य वास्तु को आसानी से समझाया जा सकता है इसके लिए कंप्यूटर ग्राफ़िक्स और एनीमेशन का सहारा लिया जा सकता है। इससे उनकी समझ बहुत तेजी से बढ़ रही है।


कम्प्यूटर आधारित प्रशिक्षण (सीबीटी)


सीबीटी एक प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों है जिसे सीडी-रोम पर आपूर्ति की जाती हैं। इन कार्यक्रमों में पाठ, ग्राफिक्स और ध्वनि शामिल हैं। ऑडियो और वीडियो व्याख्यान इन सीडी पर दर्ज हैं। सीबीटी लोगों को शिक्षित करने के लिए एक कम लागत का समाधान है। आप आसानी से लोगों की एक बड़ी संख्या में लोगों को प्रशिक्षित कर सकते हैं


सीबीटी के फायदे


विद्यार्थी अपने समय के अनुसार इसे सीख सकते है और वे अपने ज्ञान को अपनी क्षमता के अनुसार बढ़ा सकते है।


• इससे प्रशिक्षण के समय में कमी आती है।


• प्रशिक्षण की सामग्री बहुत इंटरैक्टिव होने से विद्यार्थियों को विषय वस्तु को सिखाने में सुलभ होता है।


• योजना और समय की समस्याए को कम या समाप्त हो जाते हैं। 


• कौशल किसी भी समय और किसी भी स्थान पर सिखाया जा सकता है।


• इससे बहुत कम लागत में बड़ी संख्या में छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रभावी तरीका है


• प्रशिक्षण हेतु वीडियो और ऑडियो सस्ती कीमतों पर उपलब्ध हैं।