कम्प्यूटर हार्डवेयर - computer hardware

कम्प्यूटर हार्डवेयर - computer hardware


कम्प्यूटर हार्डवेयर को देख कर तथा स्पर्श कर महसूस किया जा सकता है। कंप्यूटर में इलेक्ट्रॉनिक विद्युत उपकरण होते है इसके अलावा यांत्रिक यंत्र बहुत कम होते है। कुछ हार्डवेयर की सहायता डाटा व निर्देशों को कंप्यूटर में देने के लिए प्रयोग में लिया जाता है जिसे इनपुट युक्तियाँ कहा जाता है कुछ हार्डवेयर डिवाइस डाटा को प्राप्त करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है उसे आउटपुट युक्तियाँ कहा जाता है इसके अलावा हार्डवेयर का उपयोग डाटा संग्रहण तथा संचयन के लिए किया जाता है जैसे- मेमोरी यूनिट, पॉवर सप्लाई यूनिट, डाटा बेस इत्यादि। जो युक्तियाँ कंप्यूटर को चलाने के लिए आवश्यक होती है उसे स्टैण्डर्ड हार्डवेयर श्रेणी में रखा जाता है

इसके अलावा जो युक्तियाँ कंप्यूटर से जुड़ी होती हैं उसे पेरिफेरल युक्तियाँ कहा जाता है। स्टैण्डर्ड युक्तियाँ और पेरिफेरल युक्तियों को मिलाकर कंप्यूटर हार्डवेयर का निर्माण होता है।


इनपुट उपकरण के माध्यम से कंप्यूटर में डाटा व अनुदेशों को निवेशित किया जाता है जिन्हें संसोधित कर मानव की भाषा में पुनः परिवर्तित कर प्राप्त परिणामों को आउटपुट उपकरण यानी मॉनिटर के माध्यम से देखा जा सकता है या प्रिंटर के माध्यम से कागज पर छाप कर प्रस्तुत किया जा सकता है। कंप्यूटर ऑपरेटर इंटरफ़ेस के माध्यम से मानव (कंप्यूटर चालक) के संपर्क में रहता है। इनपुट और आउटपुट युक्तियों का नियंत्रण सी.पी.यू। द्वारा किया जाता है।