कंट्रोल पैनल - control Panel

कंट्रोल पैनल - control Panel


जैसा हम इसके नाम से ही समझ सकते है कि यह एक प्रकार केंद्र है जहाँ से हम अपने कंप्यूटर की सेटिंग अपने आवस्यकता के अनुसार परिवर्तित कर सकते है। इस के द्वारा हम कंप्यूटर डिस्प्ले से संबंधित सेटिंग, कंप्यूटर में लगे हुआ हार्डवेयर व परिफेरल डिवाइस की सेटिंग, नेटवर्क, भाषा, क्षेत्रीय समय, क्षेत्रीय दिन व दिनांक सम्बंधित सेटिंग तथा इसके इसके अलावा और कई प्रकार के सेटिंग भी कर सकते है।


कंट्रोल पैनल को विभिन्न भागो में विभाजित किया जा सकता है जो इस प्रकार है-


सिस्टम और उसकी सुरक्षा (System And Security)


इससे आप अपने कंप्यूटर की सुरक्षा सम्बंधित सूचनाओं के बारे में जान सकते है। कंप्यूटर के फ़ाइलो का बैक-अप प्रतिलिपि बना सकते है। ऑपरेटिंग सिस्टम से सम्बंधित फ़ाइलों का बैक-अप ले सकते है। बैक-अप फ़ाइलो फिर से पुनः स्थापित कर करने की भी सुविधा भी यहाँ मौजूद है। ऑपरेटिंग सिस्टम में समस्या को ढूँढने के भी सुविधा है।


प्रयोक्ता खाता (User Account)


विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम बहुल प्रयोक्ता की सुविधा प्रदान करता है। ऑपरेटिंग के लिए नए प्रयोक्ता बना सकते है या पुराने प्रोयोक्ता के टाइप को फिर से परिभाषित कर सकते हैं। पासवर्ड को पुनः स्थापित किया जा सकता है। विंडोज़ 10 में पिक्चर पासवर्ड सेट करने की सुविधा उपलब्ध है। विंडोज़ 10 में इसे लागु करने के लिए पासवर्ड, पिन एंड पिक्चर पासवर्ड सेटिंग का विकल्प है जिससे आप अपने कंप्यूटर को सुरक्षित कर सकते है।


पिक्चर पासवर्ड स्थापित करने का चरण


चरण 1: प्रथमतः स्टार्ट मेनू से सेटिंग विकल्प को चयनित करे।


चरण 2: अकाउंट विकल्प को चयनित करे।


चरण 3: साईन इन टैग को चयनित करे। बाये पैनल में पिक्चर पासवर्ड को चयनित करे एवं add बटन को क्लिक करने पर पिक्चर पासवर्ड सेट करने के लिए डायलॉग बॉक्स आएगा जहाँ आप किसी इमेज़ को चयनित कर सकते है जिसे आप पिक्चर पासवर्ड बनाना चाहते है। इसके बाद पिक्चर में तीन स्थान पर क्लिक करना होता है यह पास्वोर्ड स्पॉट के रूप में सेट हो जायेगा.


पर्सनल सेटिंग


विंडोज़ प्रत्तेक प्रयोक्ता को इस बात का अवसर प्रदान करता है कि विंडोज की साज-सज्जा अपने मुताबित कर सके. पर्सनल सेटिंग में प्रयोक्ता डेस्कटॉप की पृष्ठभूमि, कुछ सकेडों तक निष्क्रियता की अवस्था में स्क्रीन पर आने वाले पैटर्न (जिसे स्क्रीन सेवर कहा जाता है।). पृष्ठभूमि के रंग और थीम की सेटिंग कर सकता है। इससे विंडोज़ का डेस्कटॉप के लुक को अपने अनुसार परिवर्तित किया जा सकता है। पर्सनल सेटिंग करने के लिए डेस्कटॉप पर दाहिने बटन को क्लिक करने पर personalised मेनू विकल्प को चयनित कर सकते है।


विंडों को सरकाना


आप किसी भी विंडो को अपने डेस्कटॉप पर कहीं भी आसानी से ले जा सकते है। इसके लिए आपको केवल इतना करना होगा कि विंडो के टाइटिल बार पर क्लिक कर उसे इच्छित स्थान तक खींच ले जाएं और माउस के बटन को छोड़ दें। उसके साथ ही पूरी विंडों अपने आप वहीं पहुंच जाएगी। टाइटिल बार को खींचने की विधि यह है कि माउस पाइंटर को टाइटल बार पर लाकर माउस के बाये बटन को दबाए रखें और फिर टाइटिल बार को खींच कर ले जाएं। इच्छित स्थान पर पहुंचने पर माउस बटन को छोड़ दें। आप देखेंगे कि पूरी विडों अब नए स्थान परपहुंच गयी है।