कन्ट्रोल यूनिट , ए.एल.यू. - Control Unit, ALU
कन्ट्रोल यूनिट , ए.एल.यू. - Control Unit, ALU
कन्ट्रोल यूनिट कम्प्यूटर के नर्वस सिस्टम है जो सम्पूर्ण कंप्यूटर सिस्टम में लगे घटकों का प्रबंधन एवं समन्वयन का कार्य करता है यह डाटा का प्रोसेसिंग तो नहीं करता है लेकिन प्राइमरी मेमोरी में स्थित प्रोग्राम से अनुदेशों के अनुसार कंप्यूटर के अन्य घटकों के सिग्नल जारी करता है। यह कम्प्यूटर की इनपुट एवं आउटपुट युक्तियों को नियन्त्रण में रखता है।
ए.एल.यू.
कम्प्यूटर की वह इकाई जहां सभी प्रकार की गणनाएं की जा सकती है, अर्थमेटिक एण्ड लॉजिकल यूनिट कहलाती है। यहाँ अंकगणितीय गणनाएँ जोड़ना, घटाना, गुणन करना, भागफल ज्ञात करना जैसे- कार्य। संपन्न किए जाते है इसके अतिरिक्त इसके तार्किक इकाई में तार्किक गणना जैसे- दो संख्याओं के बीच तुलना करना जैसे- एक संख्या दुसरी संख्या से छोटा है, बड़ी है या बराबर है जैसे तार्किक गणना जो कंप्यूटर सिस्टम को निर्णय लेने में सहायता प्रदान करती है।
यह कंप्यूटर का मुख्य भाग है। डाटा और अनुदेशों को प्रोसेसिंग से पूर्व प्राथमिक मेमोरी में रखा जाता है इनको जरूरत के अनुसार ए. एल. यू को भेजा जाता है जहाँ डाटा को अनुदेशों के अनुरूप प्रोसेस किया जाता है इस प्रोसेसिंग के दौरान आए तात्कालिक परिणामों को प्राथमिक मेमोरी में संगृहित किया जाता है। डाटा प्रोसेसिंग के दौरान ए. एल. यू। से प्राथमिक मेमोरी और प्राथमिक मेमोरी से ए.एल. यू। में स्थान्तरण होता रहता है। ए.एल.यू। में सर्किट डिजाईन किये गए होते है जो अंकगणित गणना जोड़ना, घटाना, गुणन करना, भागफल ज्ञात करना जैसे क्रियाएँ
संपन्न करने और य गणना जैसे- बड़ा, छोटा और बराबर की जाँच करने में सक्षम होते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों