डेटाबेस और डेटा टेबल , चरण - Databases and Data Tables Steps
डेटाबेस और डेटा टेबल , चरण - Databases and Data Tables Steps
डेटाबेस और टेबल एक्सेल के संदर्भ में एक ही चीज है. माइक्रोसॉफ्ट टेबल की परिभाषा इस प्रकार दी है संबंधित डाटा जो रो एवं कॉलम की श्रृंखला में रखा गया है। यह डाटा बेस का छोटा रूप है।" एक्सेल 2007 में रो व कॉलम की श्रृंखला में रखे डाटा को टेबल का नाम दिया गया है। आप किसी क्षेत्र को टेबल के लिए निर्धारित कर सकते हैं। आप इस क्षेत्र पर चरणबद्ध करने, भरने, फार्मूला का प्रयोग करने की सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। एक्सेल में किसी क्षेत्र को डेटाबेस या टेबल बनाना चाहते हैं तो उस क्षेत्र के प्रथम रो को कॉलम की शीर्षक या टेबल फील्ड की नाम लिखने के लिए सुरक्षित रखा जाता है। -
डेटाबेस बनाने के लिए चरण
१. पहले रो में फील्ड का नाम लिखे .
२. दुसरे पंक्ति से डाटा लिखना प्रारंभ कर सकते हैं.
३. उस क्षेत्र का चयन करें जिसमें आप डाटा डाले है.
४. इन्सर्ट मेनू से टेबल विकल्प का चयन करें.
५. टेबल डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा.
My table has headers नाम के चेक बॉक्स को क्लिक कर ओके बटन दबाएँ, इससे आपका लिस्ट टेबल में परिवर्तित हो जाएगा और ऑटो फ़िल्टर बटन शीर्षक सेल पर जोड़ देगा। इससे कमांड में टेबल से संबंधित विकल्प दिखाई देगा.
वार्तालाप में शामिल हों