ऋण-पत्र - debenture

ऋण-पत्र - debenture


· ऋण-पत्र' शब्द की कोई सुस्पष्ट कानूनी परिभाषा देना कठिन है। व्यवहार में ऋण-पत्र शब्द का प्रयोग कुछ ऐसे स्थायी प्रकार के ऋण तक ही सीमित हैं जो कंपनी की संपत्ति को प्रभार या बंधक रखकर प्राप्त किए जाते हैं।


धारा 2(30) के अनुसार, ऋण-पत्र में ऋण-पत्र स्टॉक, बॉन्ड तथा ऋण के साक्ष्य वाला कंपनी का कोई अन्य विलेख सम्मिलित होता है, चाहे इनके द्वारा कंपनी की संपत्तियों पर कोई प्रभार निर्मित होता हो अथवा नहीं।"

सरल भाषा में, ऋण- पत्र का आश्य, ऋणग्रस्तता स्वीकार करने वाले एक ऐसे प्रलेख से है जो कंपनी द्वारा अपनी सार्वमुद्रा के अंतर्गत जारी किया जाता है और किसी निश्चित तिथि को अथवा कंपनी की इच्छा पर किसी भी समय ऋण वापसकरने तथा इस बीच ऋण की राशि पर ऋण-पत्र में दी गई निश्चित कर तथा समयान्तर पर ब्याज अदा करने का वचन दिया गया होता है। संक्षेप में, ऋण-पत्र होता है और जो प्रायः कंपनी की संपत्ति को प्रभावित करता है।