पाठ को हटाना तथा किसी और जगह ले जाना - delete and move text

पाठ को हटाना तथा किसी और जगह ले जाना - delete and move text


पाठ को हटाने के लिए-


• पाठ का चयन करें जिसे आप हटाना चाहते हैं।


• डिलीट बटन को दबाएं।


चयनित पाठ को कट किया जा सकता है इसके लिए आप एडिट मीनू से cut विकल्प का चयन करें। या की- बोर्ड से ctrl+x को एक साथ दबाने से चयनित पाठ को कट किया जा सकता है।

इसके उपरांत चयनित पाठ किए गए पाठ को किसी अन्य जगह आप चिपका सकते हैं। इसके लिए जिस स्थान पर इस पाठ को ले जाना चाहते है वहाँ इनर्सशन प्वाइंट ( ) या कर्सर को रखें और एडिटमीनू से paste विकल्प का का चयन करें या की-बोर्ड से ctrl+v कुंजी को एक साथ दबाएं। इससे वर्तमान कर्सर स्थान पर कट किए गए पाठ आ जाएगा और चयनित किए गए जगह से पाठ हट जाएगा।


पाठ को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए एक अन्य विधि का भी उपयोग किया जा सकता है। यह विधि ड्रैग और ड्रॉप विधि है।

इस सुविधा का उपयोग कर पाठ को एक स्थान से दूसरे स्थान पर माऊस के मदद से आसानी से किया जा सकता हैं।


इसके लिए निम्नलिखित कार्य किए जा सकते है


1. जिस पाठ को दुसरे स्थान पर ले जाना चाहते हैं उस पाठ का चयन करें।


2. माउस से चयनित पाठ को इंगित करें और माउस के बायें बटन को दबाए रखें फिर माउस को इच्छित जगह पर घसीटते हुए ले जायें और माउस बटन को छोड़ दें। इससे चयनित पाठ इच्छित जगह पर आ जाएगा और स्रोत स्थान से हट जाएगा।