वर्कबुक से वर्कशीट को हटाना - deleting a worksheet from a workbook

वर्कबुक से वर्कशीट को हटाना - deleting a worksheet from a workbook

जिस वर्कशीट की जरूरत अब नहीं रह गई है उन वर्कशीट को आप वर्कबुक से हटा सकते है। इसके लिए आप निम्न रास्ते अपना सकते है.


शॉर्ट-कट मेनू से जिस वर्कशीट को आप हटाना चाहते है उसे वर्कशीट टैब से चयन करें और माऊस के बाएं हाथ के बटन को दबाएँ और शॉर्ट कट विकल्प से डिलीट शीट का चयन करें। चयनित शीट वर्कशीट टैब से हट जाएगा।


मेनू के माध्यम से - Home मेनू - --> Cells अनुभाग - Delete -->Delete Sheet.


यदि शीट में किसी प्रकार के डाटा लिखा हो तब वर्कशीट हटाने के पूर्व एक चेतावनी संदेश देता है

कि "इसमें लिखे डाटा हमेशा के लिए हट जाएगा। इसके बाद भी उस शीट को हटना चाहते है तो चेतावनी संदेश के ओके बटन को दबाएँ और शीट और उसका डाटा हमेशा के लिए हट जाएगा।


वर्कशीट के नाम में परिवर्तन करना वर्कशीट के नाम को परिवर्तित करने हेतु उस वर्कशीट टैब को डबल क्लिक करें। इससे शीट नाम में इन्सर्शन बीम कर्सर आ जाएगा। अतः आप चाहे तो शीट का नया नाम यहाँ दर्ज कर सकते है। वर्कशीट के नाम में 31 वर्ण हो सकते है। इसमें रिक्त स्थान का प्रयोग किया जा सकता है इसके अतिरिक्त निम्न वर्ण का प्रयोग वर्जित है:- \/2*


शीट टैब के रंग में परिवर्तन- वर्कशीट टैब के रंग में परिवर्तन किया जा सकता है। अलग-अलग शीट को अलग रंग से परिवर्तित करने से शीट को पहचानने में आसानी होती है। वर्कशीट के रंग को परिवर्तित करने हेतु शीट टैब पर माऊस के दाहिना बटन को क्लिक करें और रंग टैब से रंग का चयन करें। इससे शीट टैब के पिछली सतह का रंग में परिवर्तन हो जाएगा।