डेस्कटॉप , आइकॉन - desktop, icon

डेस्कटॉप , आइकॉन - desktop, icon


कंप्यूटर पूर्ण रूप से बूट होने के बाद मॉनिटर पर जो कुछ दिखाई देता है उसे डेस्कटॉप कहते है। डेस्कटॉप पर यूजर अपने अनुसार फ़ाइल और फ़ोल्डर का संग्रहण कर सकता है। डेस्कटॉप के पृष्ठभूमि (background) को परिवर्तित किया जा सकता है। विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम में मौजूद प्रत्तेक प्रयोक्ता अपने डेस्कटॉप की सेटिंग अलग तरह से कर सकता है। जब हम कोई प्रयोक्ता बनाते है तो उस प्रयोक्ता के लिए डेस्कटॉप डॉक्यूमेंट, डाउनलोड म्यूजिक, पिक्चर एवं विडियो . नाम के फ़ोल्डर विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा बना कर दिया जाता है विंडोज १० में इन फ़ोल्डरों के आलावा कॉन्टेक्ट्स. लिनक्स, फेवरिट्स, सर्च,

ट्रेसिंग और क्लाउड स्टोरेज के लिए वन ड्राइव नाम के फ़ोल्डर भी होते है। इन फ़ोल्डरो में रखे फ़ाइलो को किसी अन्य प्रयोक्ता द्वारा नहीं ओपन किया जा सकता है। इस तरह विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम बहुल प्रयोक्ता प्रणाली वाली सुविधा प्रदान करता है।


आइकॉन


विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम में हर प्रकार के कार्य ग्राफ़िक के माध्यम से करते है अतः हर प्रकार के चीजों को पहचाने के लिए भी ग्राफ़िक का उपयोग करते है इसे आइकॉन कहा जाता है जैसे डायरेटरी को पहचाने के लिए फ़ोल्डर आइकॉन का प्रयोग किया जाता है। प्रत्तेक प्रोग्राम का अपना आइकॉन होता है। फ़ाइल का आइकॉन हमेशा ही किसी न किसी प्रोग्राम के आइकॉन होता है जिसमे उस को फ़ाइल को बनाया गया है। अतः हम आइकॉन देखकर ही फ़ाइल के बारे में जान सकते है। आइकॉन फ़ाइल एवं फ़ोल्डर के जुड़ा दिखाई देता है।