उद्यमी तथा उद्यमिता में अंतर - difference between entrepreneur and entrepreneurship
उद्यमी तथा उद्यमिता में अंतर - difference between entrepreneur and entrepreneurship
सामान्यतया उद्यमी और उद्यमिता शब्द को अदल-बदल कर इस्तेमाल किया जाता है, यद्यपि ये दोनों आधारभूत रूप से अलग-अलग हैं। इनमें अंतर के कुछ आधार निम्नलिखित हैं :
उद्यमी तथा आंतरिक उद्यमी में अंतर
उद्यमी तथा आंतरिक उद्यमी में निम्न प्रकार से अंतर किया जा सकता है:
1. स्तर उद्यमी एक स्वतंत्र व्यापार करने वाला व्यक्ति होता है जबकि आंतरिक उद्यमी संगठन के स्वामियों / प्रवर्तकों के अधीन कार्य करने वाला व्यक्ति होता है।
2. पूँजी उद्यमी व्यवसाय के लिए पूँजी स्वयं एकत्रित करता है तथा नियोजकों को उसकी वापसी के लिए भी प्रतिभूति तथा विश्वास देता है। आंतरिक उद्यमी न तो पूँजी एकत्रित करता तथा न ही इसके बारे में कोई गारंटी देता है।
3. जोखिम सहना उद्यमी व्यवसाय से संबंधित सभी जोखिम उठाता है तथा उसको वहन भी करता है जबकि आंतरिक उद्यमी जोखिम उठाने का कोई कार्य नहीं करता। 4. अस्तित्व उद्यमी व्यवसाय को अंदर एवं बाहर दोनों तरह से नियंत्रित करता है ताकि व्यवसाय का
अस्तित्व बना रहे। एक आंतरिक उद्यमी उद्यम का एक कर्मचारी होता है तथा व्यवसाय के अंदर रहकर ही अपने कार्य करता है।
इस प्रकार यह दोनों अलग-अलग व्यक्ति होते हैं। उद्यमी वह व्यक्ति है जो अपने नव सृजित विचारों से अपना व्यवसाय स्थापित करता है। वह अपने ही लाभ के लिए काम करता है। आंतरिक उद्यमी, उद्यमी के अधीनस्थ रहकर उद्यमी के लिए कार्य करता है।
वार्तालाप में शामिल हों