स्टॉक तथा शेयर में अंतर - difference between stock and share
स्टॉक तथा शेयर में अंतर - difference between stock and share
स्टॉक तथा शेयर में निम्नलिखित अंतर है :
1) शेयर को मूल रूप से निर्गमित किया जा सकता है परन्तु स्टॉक को मूल रूप से निर्गमित नहीं किया जा सकता है, जब शेयर पूर्ण दत्त होते हैं तो उन्हें स्टॉक में परिवर्तित किया जा सकता है।
2) शेयर आंशिक दत्त अथवा पूर्ण दत्त हो सकते हैं जबकि स्टॉक सदैव पूर्ण दत्त होते हैं।
3) शेयर का सदैव निश्चित अंकित मूल्य होता है जबकि स्टॉक का कोई निश्चित अंकित मूल्य नहीं होता है।
4) निक्षेपागार प्रणाली के अंतर्गत खरीदे गये शेयरों को छोड़कर प्रत्येक शेयर की एक निश्चित संख्या होती है जो उसे अन्य शेयरों से पृथक करती है जबकि स्टॉक की ऐसी कोई संख्या नहीं होती।
5) शेयरों के निर्गमन से पूर्व शेयर पूँजी का रजिस्ट्रार के पास पंजीयन कराना आवश्यक है, जबकि स्टॉक के निर्गमन के लिए ऐसा नहीं करना पड़ता।
6) शेयर का अंतरण केवल पूर्ण इकाई में ही किया जाता है जबकि स्टॉक को किसी भी राशि के टुकड़ों में अंतरित किया जा सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों