दम मर्ज समाप्ति , वर्ड आर्ट - Dum Merge End, Word Art

दम मर्ज समाप्ति , वर्ड आर्ट - Dum Merge End, Word Art


इस अनुभाग मेज मर्ज प्रोसेस की समापन हो जाता है और आप के समाने संपूर्ण मर्ज हुए दस्तावेज को देख सकते है। जिसका प्रिंट भी आप ले सकते हैं, या किसी प्राप्तकर्ता के दस्तावेज में यदि कोई परिवर्तन करना चाहते है तो आप इसे भी कर सकते है। 


वर्ड आर्ट


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2007 में वर्ड आर्ट की सुविधा है जिससे आप विभिन्न प्रकार के टेक्स्ट डिजाइन तैयार कर सकते है। दस्तावेज में वर्ड आर्ट जोड़ने के लिए इन्सर्ट मेनू से वर्ड आर्ट विकल्प का चयन करना होगा। इसके चयन करने पर एक डायलाग बॉक्स खुलता है जिसे वर्ड आर्ट संपादन टेक्स्ट बॉक्स कहा जाता है।


इसके द्वारा आप वर्ड आर्ट के लिए पाठ को लिख सकते है और विभिन्न प्रकार के फॉण्ट, उसका आकर और फॉण्ट एट्रिब्यूट सेट किया जा सकता है। वर्ड आर्ट के पाठ प्रविष्ट करने के पश्चात इसमें अनेक प्रकार फोर्मटिंग एट्रिब्यूट को डालकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है। इसके लिए आप जैसे ही वर्ड आर्ट डिजाईन को माउस से चयन करेंगे मेनू बार पर वर्ड आर्ट टूल मेनू जुड़ जायेगा। 


इस मेनू में वर्ड आर्ट टेक्स्ट को फॉर्मेट करने के विभिन्न प्रकार के विकल्प है जैसे- वर्ड आर्ट टेक्स्ट में विभिन्न प्रकार के शैडो इफ़ेक्ट, और 3 डी इफ़ेक्ट डालकर पाठ के और प्रभावशाली बनाया जा सकता है। वर्ड आर्ट के पाठ में परिवर्तन करने के लिए भी विकल्प है। यदि आप वर्तमान में लगे वर्ड आर्ट स्टाइल को परिवर्तित कर कोई दूसरा स्टाइल का प्रयोग करना चाहते है तो आप वर्ड आर्ट टूल मेनू से अपने पसंद स्टाइल का चयन कर ऐसा कर सकते है।