Excel में समय, दिन, दिनांक से संबंधित फार्मूला - Formula for Time, Day, Date in Excel

Excel में समय, दिन, दिनांक से संबंधित फार्मूला - Formula for Time, Day, Date in Excel


एक्सेल डेट और टाइम कैसे समझता है।


एक्सेल दिनांक को श्रृंखला संख्या में निरूपित कर समझता है। एक्सेल jan 1, 1900 को एक श्रृंखला संख्या समझता है। इसी तरह 2 संख्या jan 2, 1900 के लिए निर्धारित किया गया है और इसी प्रकार अन्य दिनांक के लिए भी किया जाता है।


फार्मूला भी इसी प्रकार दो दिनांकों के बीच दिनों, महीनों व वर्ष की गणना करने में सक्षम हो सकता है। एक्सेल 1 jan 1900 से dec 31, 9999 (जिसकी श्रृंखला संख्या 2,958,465 है) तक के दिनांक को समझ सकता है और उन पर प्रक्रिया करने में भी सक्षम है।