फ़ाइल एक्स्प्लोरर - File Explorer
फ़ाइल एक्स्प्लोरर - File Explorer
फ़ाइल एक्स्प्लोरर के द्वारा कंप्यूटर में उपलब्ध सभी रिसोर्सेज को देख सकते है। इन रिसोर्सेज तक अपनी पहुच स्थापित कर सकते है। फ़ाइल एक्स्प्लोरर का आइकॉन सामान्य रूप से टास्क बार पर दिखाई देता है। एक्स्प्लोरर विंडोज़ में दो पैनल होता है बाये के पैनल में क्विक एक्सेस अनुभाग तथा थिस पीसी अनुभाग होता है क्विक एक्सेस अनुभाग में बार बार एक्सेस किये गए फ़ोल्डरों का लिस्ट होता है जबकि थिस पी.सी. अनुभाग में विंडोज़ के डिफ़ॉल्ट फ़ोल्डर जैसे डॉक्यूमेंट, डेस्टोप, डाउनलोड म्यूजिक, पिक्चर वीडियो के आलवा कंप्यूटर के सभी ड्राइव की सूची के साथ नेटवर्क ड्राइव की भी जानकारी होता है। एक्स्प्लोरर विंडोज़ के दाहिने अनुभाग में फ़ाइल व फ़ोल्डर की विस्तृत जानकारी के साथ सूची प्रदर्शित होता है।
बाये अनुभाग में किसी ड्राइव या फ़ोल्डर पर क्लिक करने से उस ड्राइव या फ़ोल्डर में मौजूद उप फ़ोल्डर एवं फ़ाइल किस सूची दाहिने अनुभाग में प्रदर्शित करेगा।
दाहिने अनुभाग फ़ाइल और फ़ोल्डर को एक स्थान से दुसरे स्थान पर कॉपी कर सकते है। नया फ़ाइल फ़ोल्डर बनाने के लिए दाहिने अनुभाग के खाली जगह पर माउस के दाहिने बटन को क्लिक करके पर कॉन्टेक्स्ट- मेनू खुलेगा जिसमे से न्यू विकल्प को चयन करने से एक और मेनू विकल्प खुलता है जिसमे फ़ोल्डर के विकल्प का चयन करने पर नया फ़ोल्डर बन जायेगा. नया फ़ाइल बनाने के लिए संबंधित प्रोग्राम को विकल्प में से चयन करके आप कर सकते है।
फ़ोल्डर या फ़ाइल को डिलीट करना नाम को परिवर्तित करना किसी अन्य जगह कॉपी करना ये सभी कार्य के लिए भी विकल्प उस फ़ोल्डर या फ़ाइल पर माउस के दाहिने बटन को क्लिक करने पर आएगा।
वार्तालाप में शामिल हों