फ़िल्टर डाटा - filter data

फ़िल्टर डाटा - filter data


आप अपने शर्त के अनुसार ही आने वाला डाटा को टेबल में देखना चाहते हैं तो आप फ़िल्टर डाटा विकल्प का सहारा ले सकते हैं. डाटा को फ़िल्टर करना डाटा को आरोही या अवरोही क्रम मे सजने से भी अधिक आसान है. फ़िल्टर करने से उतने ही रिकॉर्ड दिखाई देंगे जो आपके फ़िल्टर के शर्त के अनुसार फिट होते हैं.


फ़िल्टर इस प्रकार प्रयोग किया जा सकता है-


१. टेबल या डेटाबेस के किसी सेल का चयन करें.


२. फ़िल्टर बटन पर क्लिक करें जो डाटा मेनू के शोर्ट तथा फ़िल्टर विकल्प में है.

(देखें चित्र सं-DIO) ३. इससे ऑटो फ़िल्टर बटन स्वतः ही टेबल के प्रत्येक कॉलम में आ जाएगा.


४. यदि हम डाटा को फ़िल्टर फील्ड के किसी प्रविष्ठी के आधार पर करना चाहते हैं तो आप ऑटो फ़िल्टर ड्राप बटन पर क्लिक करना होगा. चित्र संख्या के अनुसार select all check box को क्लिक करने पर सभी मान के चेक बॉक्स न चेक करने की स्थिति में होगा इस प्रकार कोई भी रिकॉर्ड दिखाई नहीं देगा. यदि आप किसी विशेष मान से संबंधित रिकॉर्ड को देखना चाहते हैं तो उस मान वाले चेक बॉक्स चेक करें और बांकी के मान के चेक बॉक्स की स्थिति को चेक न करें, इस प्रकार आप किसी एक मान से संबंधित रिकॉर्ड देखने में सक्षम होंगे.