सॉफ्टवेयर संसाधनों का उदाहरण निम्न है - The following are examples of software resources

सॉफ्टवेयर संसाधनों का उदाहरण निम्न है - The following are examples of software resources


1. सिस्टम सॉफ्टवेयर:- इसके अंतर्गत ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोग्राम आते है एवं यह सिस्टम प्रोग्राम कंप्यूटर प्रणाली के नियंत्रण एवं सर्पोट में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हैं।


2. एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर:- इसके अंतर्गत ऐसे प्रोग्राम आते है जो एंड यूजर्स के द्वारा कंप्यूटर के माध्यम से सीधे ही प्रक्रिया करते हैं। उदा:- सेल्स विश्लेषण प्रोग्राम, पेरोल प्रोग्राम एवं वर्क प्रोसेसिंग प्रोग्राम |


3. ऑपरेटिंग इंस्ट्रक्शन जो किसी सूचना प्रणाली के माध्यम से लोगों के लिए होती है। इन इंस्ट्रक्शन को प्रोसजिर कहते है । उदा :- पेपर फॉर्म को भरने के लिए इंस्ट्रक्शन या सॉफ्टवेयर पॅकेज ।


4. डाटा संसाधन :- सूचना प्रणाली के रॉ मटेरियल के अतिरिक्त संपादित / आवश्यक मटेरियल / सामग्री भी डाटा संसाधन कहलाती है। डाटा संसाधनों की अवधारणा के दायरे का विकास प्रबंधकों एवं सूचना प्रणाली के प्रोफेसनलों के द्वारा बढ़ा है। उन्होंने यह अनुभूति प्राप्त किया है, कि डाटा से ही किसी भी संस्था का मूल्य बढ़ता है। अतः यह कहा जा सकता है कि डाटा को डाटा संसाधन की दृष्टिकोण से देखा जा सकता है एवं इनका प्रभावी रूप से प्रबंधन किसी संस्था के सभी एंड यूर्जस के लिए किया जाता है।


डाटा कई रूपों में हो सकता है, जिसमें पारंपरिक अल्फान्यूमेरिक डाटा,संख्याओं/ अक्षरों एवं अन्य कॅरेक्टर्स से निर्मित व्यवसायिक लेने-देन एवं अन्य इंवेंट व एंटीटीस को विस्तृत करने वाले टेक्सट डाटा जिनकी सहायता से लिखित संचार में उपयोग होने वाले वाक्यों एवं पेराग्राफों का निर्माण होता है, इमेज डाटा (जैसे :- ग्राफिक्स एवं आकृति), ऑडियो डाटा, मानवीय एवं अन्य ध्वनि आदि भी डाटा के आवश्यक रूप होते है।


सूचना प्रणाली के डाटा संसाधनों को मुख्यतः इस प्रकार सुव्यवस्थित किया जा सकता है 1. डाटाबेस जो डाटा सुव्यवस्थित एवं प्रोसेस करता है।


2. उत्कृष्ट व्यवसाय संचालन के लिए जानकारियों का आधार जो कि जानकारी को विभिन्न रूपों (जैसे :- तथ्य, नियम एवं केस उदा. आदि) में हो सकता है।


उदा :- विक्रय व्यवहार से संबंधित डाटा का संचय एवं संग्रहण प्रबंधन के विश्लेषण रिर्पोट का


प्रतिदिन, साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक रूप से सेल्स के डाटा बेस में होता है। जानकारी को साझा करने एवं विशेष विषय में विशेषज्ञ का परामर्श देने हेतु मूलभूत जानकारियों का उपयोग प्रबंधन सूचना प्रणाली एवं एक्सपर्ट सिस्टम के द्वारा किया जाता है।