फंकशन – function

फंकशन – function

एक्सेल में विभिन्न प्रकार की गणना करने हेतु अनेक फंकशन पूर्व निर्धारित बने हुए है जिसका उपयोग कर आप कठिन गणना को आसानी से कर सकते है। जैसे यदि आपको BI से लेकर B12 तक के मानों का औसत निकालना है तो दो तरीके हो सकते है


1. बिना फंकशन का उपयोग कर


इस संदर्भ में सूत्र इस प्रकार लिखा जाएगा (B1+ B2+B3+B4+B5+B6+B7+B8+B9+B10+B11+B12) /12


इस तरह लिखने से सूत्र लिखने में गलती होने की संभावना अधिक हो जाती है साथ ही यदि सूत्र में किसी प्रकार के परिवर्तन करना चाहते है तो वह भी कठिन प्रतीत होता है।

यदि हम फंकशन का उपयोग कर इस सूत्र लिखे तो यह काफी छोटा हो जाएगा और इसमें परिवर्तन करना भी आसान होगा। इसके लिए average नाम के फंकशन का उपयोग कर सकते है।


=average(B1:B12)


एक्सेल में निर्णय लेने की क्षमता के लिए अनेक प्रकार के फंकशन है जो इस प्रकार है if, sumif, countif, averageif, iferror आदि।


फंकशन के प्रकार


एक्सेल के फंक्शन को उसके प्रकृति के अनुसार निम्न वर्गों में विभाजित किया जा सकता है


1. वित्त संबंधित


2. तार्किक


3. पाठ पर आधारित


4. दिनांक व समय से संबंधित


5. सेल संदर्भ से संबंधित


6. गणितीय सूत्र