हाथ पर रखकर प्रयोग किए जाने वाले कंप्यूटर डिवाइस - handheld computer devices

हाथ पर रखकर प्रयोग किए जाने वाले कंप्यूटर डिवाइस - handheld computer devices


यह हाथ पर रख कर प्रयोग किए जाने वाले डिवाइस है। इसे प्रयोग करने के लिए टेबल की आवश्यकता नहीं होती है। इस तरह के डिवाइस का आकर वजन और डिजाईन इस प्रकार का होता है कि इसे आप अपनी हथेली पर रखकर उपयोग कर सकते है। इसलिए इसे पामटॉप कंप्यूटर भी कहा जाता है। ये डिवाइस उनके लिए बनाया गया है जिसे हर समय कंप्यूटर सुविधाओं की आवश्यकता होते है। इससे आप कभी भी और कहीं भी कंप्यूटर सुविधाओं का लुप्थ उठा सकते है।


इस समूह में आने वाले कंप्यूटर डिवाइस इस प्रकार है


1. टेबलेट पी.सी.


टेबलेट पी.सी. लैपटॉप कंप्यूटर का छोटा रूप है जो लैपटॉप से इस प्रकार अलग है -


I. कम वजन


इसका वजन लैपटॉप के तुलना में बहुत कम है इसके वजह से इने से कुछ डिवाइस नहीं लगे होते है जैसे सी. डी. ड्राइव


2. स्क्रीन


टेबलेट पी.सी. का स्क्रीन लैपटॉप जैसे फ्लिप नहीं होता है। डिस्प्ले स्क्रीन और कीबोर्ड के लिए स्क्रीन का ही प्रयोग किया जाता है। 


3. इनपुट देने के लिए हस्तलिखित वर्ण पहचानक का प्रयोग किया जाता है। टेबलेट पी.सी. के पेन आता है जिससे इनपुट दिया जाता है।


टेबलेट में इनपुट देने के लिए वाक अभिज्ञानक का उपयोग करते है। इससे वाक् अनुदेश टेबलेट पी.सी. में दिया जाता है।


2. व्यक्तिगत डिजिटल सहायक (Personal Digital Assistant )


इसे व्यक्तिगत सूचना प्रबंधक भी कहा जाता है जिसमें संपर्क सूची, कार्य सूची. ई-मेल, पॉकेट वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज, स्प्रेड शीट और प्रस्तुतिकरण देखने के लिए व्यूअर होता है। इसमें इन्टरनेट सुविधा होता है जिससे यह पीडीए अन्य कई एप्लीकेशन से जुड़ सकता है। इसमें एलसीडी का डिस्प्ले होता है जो आउटपुट व इनपुट के लिए प्रयोग किए जाते है। इसमें डाटा इनपुट करने के लिए हस्तलिखित वर्ण पहचानक का उपयोग किया जाता है। वाक् अनुदेश सेने हेतु वाक अभिज्ञानक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। ऑडियो, वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कैमरा लगा होता है। पीडीए में यू.एस.बी. पोर्ट होता है जिसका उपयोग कर पीडीए से एलसीडी प्रोजेक्टर या किसी अन्य डिस्प्ले यूनिट को जोड़ सकते है। पीडीए में वाईफाई ( WiFi) और ब्लूटूथ प्रोटोकॉल होता है जो स्थानीय नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। कई पीडीए में मोबाइल फोन से जुड़ने हेतु गी. एस. एम (GSM) / गी. पी. आर. एस. ( GPRS) की सुविधा होता है इससे फ़ोन आप प्राप्त और फोन किया भी जा सकता है। पी.डी.ए. में ऑपरेटिंग सिस्टम भी होता है। कुछ लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम इस प्रकार है plamOS. Microsoft Windows Mobile, Symbian OS. Linux, blackberry इत्यादि।