संचार की आधुनिक विधियों का इतिहास - History of modern methods of communication

संचार की आधुनिक विधियों का इतिहास - History of modern methods of communication


संचार की आधुनिक विधियों व तकनीकों का इतिहास बहुत ही रोचक रहा है। व्यक्ति सदैव से ही अपनी सुविधाओं के लिए प्रयत्नशील रहा है। संचार का प्रयोग मानव प्रगति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। पुराने जमाने में संचार में पशु पक्षियों का भी सहारा लिया जाता है। इस का आसान बनाने के तरीके निकालते रहे हैं। जिस में गणक (Calculator को महत्वपूर्ण खोज माना गया है। आज से लगभग दो हजार वर्ष पहले चीन में अबैक्स (ABACUS) नाम की फ्रेम तैयार की गई, जिससे गणना में सहायता मिलती थी। यहीं से कम्प्यूटर की शुरूआत हुई मानी जाती है।

बीसवीं शताब्दी के प्रारम्भ में टेलीफोन तथा टेलीग्राफ का अविष्कार किया गया है। यह संचार तकनीक में एक बहुत बड़ा परिवर्तन था। इसके बाद संचार तकनीकों में लगातार विकास होता चला गया। सन् 1960 के दशक में कुछ कम्पनियों ने आकड़ों की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए कम्प्यूटरों का प्रयोग करना शुरू कर दिया था। लेकिन ये कम्प्यूटर आकार में बहुत बड़े होते थे, गर्म जल्दी हो जाते थे और बिजली की खपत बहुत ज्यादा थी। धीरे-धीरे इनमें सुधार होता गया। लेकिन प्रोग्राम की समस्त क्रिया कार्य करने वाले व्यक्ति को स्वयं करनी पड़ती थी, अतः समय बहुत लगता था। ऐसे बहुत कम व्यक्ति मिलते थे जो इस तकनीक का प्रयोग जानते थे। सन् 1970 में कुछ साफ्टवेयरों का विकास हो गया। इससे कार्य करने में आसानी होने लगी। परन्तु कम्प्यूटर अभी तक बहुत महंगे थे।

फैक्स और ई-मेल के अविष्कार ने संचार की तकनीकों में एक क्रान्ति का कार्य किया। सन् 1980 में संचार की तकनीकों का विकास बहुत तीव्र गति से हुआ। इसका मुख्य कारण सेटेलाइट का अविष्कार था। व्यावसायिक संगठनों में आधुनिक सूचना तकनीकों का प्रयोग बड़े पैमाने पर शुरु हो गया है। अब व्यावसायिक संगठनों में इलेक्ट्रोनिक स्प्रेड शीट, फैक्स मशीन, वर्ड प्रोसेसिंग, डेस्क टोप पब्लिसिंग व लेपटाप कम्प्यूटर आदि का प्रयोग विभिन्न प्रकार की सूचनाओं को एकत्रित करने, सुरक्षित रखने व संचार करने के लिए किया जाने लगा है। संचार की तकनीकों में यह परिवर्तन व्यवसाय व समाज अनेक प्रकार से प्रभावित कर रहा है।


इसका प्रयोग बहुत आसान है। अलग-अलग स्थानों पर स्थित समूह के बीच सभा करवाने का नवीनतम व आधुनिक संचार का माध्यम है।