दस्तावेज कैसे बनाएँ , दस्तावेज को कैसे सहेजें - how to create document how to save document

दस्तावेज कैसे बनाएँ , दस्तावेज को कैसे सहेजें - how to create document how to save document

वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज दस्तावेज बनाने तथा उसे सहेजने की अनुमति प्रदान करता है। नया दस्तावेज बनाने के लिये निम्नलिखित कार्य किए जा सकते हैं


1. नये विकल्प को फ़ाइल मीनू से चयन करें। इससे एक नया डॉयलॉग बाक्स दिखाई देगा। 


2. खाली दस्तावेज आईकॉन पर क्लिक करें।


3. ओके बटन को दबाएँ।


4. आपके सामने एक नया दस्तावेज दिखाई देगा। जहाँ आप नये दस्तावेज से संबंधित सूचनाओं को दर्ज कर सकते हैं।


दस्तावेज को कैसे सहेजें ?


जब हम नये दस्तावेज में सूचनाओं को दर्ज करते हैं तब यह सूचना कंप्यूटर की प्राथमिक स्मृति में संग्रहित रहता है। यदि हम इन सूचनाओं को भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित करना चाहते हैं तो हमें इसे किसी न किसी द्वितीयक स्मृति में सहेज कर रखना पड़ेगा। दस्तावेज को सहेजने के लिए निम्नलिखित कार्य किए जा सकते है।


1. फ़ाइल मीनू से Save As विकल्प का चयन करे। इससे सेव डॉयलॉग बॉक्स दिखाई देगा।


2. दस्तावेज़ को जिस नाम से आप द्वितीयक स्मृति में सहेज कर रखना चाहते है उसे सेव डॉयलॉग बॉक्स में नाम लिखने के लिए दिये गए बॉक्स मे दर्ज करें।  


3. सेव बटन को क्लिक करें।


समान्यतः माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के फ़ाइल का एक्सटेंशन (Extension) .docहोता है। यदि फ़ाइल माइक्रो सॉफ्ट वर्ड के संस्करण 2003 या उससे ऊपर वाले संस्करण में दस्तावेज बनाया गया है तो फ़ाइल का एक्सटेंशन (Extension) .docx होगा।


4. वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज में पाठ लिखने की विधि


वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज में एक नये दस्तावेज खोलते हैं। दस्तावेज को खोलने के बाद सूचनाओं को की बोर्ड के माध्यम से कंप्यूटर स्क्रीन पर अंकित किया जाता है।


की बोर्ड से जब कोई भी कुंजी दबाई जाती है तो उस कुंजी से संबंधित आकृति स्क्रीन पर दिखाई देती है। वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज में वर्ड रेप की (word wrap) सुविधा मौजूद है जिसके कारण बर्ड प्रोसेसिंग पैकेज वर्तमान लाइन शब्दों से भर जाने के बाद अगले शब्द को स्वतः ही अगले लाइन में प्रदर्शित करता है। यदि आप नया पैरा बनाना चाहते हैं तब आप को इंटर कुंजी को दबाना होगा। इंटर कुंजी दबाने से एम एस वर्ड में नया पैराग्राफ बनता है।