वर्कशीट में पाठ और मानों को कैसे डालें - How to Insert Text and Values in a Worksheet

वर्कशीट में पाठ और मानों को कैसे डालें - How to Insert Text and Values in a Worksheet


संख्यात्मक डाटा मान को जिस सेल में आप डालना चाहते है वहाँ पहले सेल पॉइंटर को ले जाएँ तथा मान को टाइप करें इसके पश्चात दिशा सूचक कुंजी का उपयोग कर आप किसी अन्य सेल में जा सकते है। सेल में यदि कोई मान है तो वह उस सेल में दिखाई देगा। यदि मान होने के साथ-साथ किसी प्रकार का सूत्र भी है तो वे सूत्र सूत्र पटल पर दिखाई देगा। किसी भी सेल में मान एवं सूत्र एक साथ हो सकते है। सेल में मान के साथ मुद्रा चिह्न का इस्तेमाल भी कर सकते है। धनात्मक व ऋणात्मक मान को दर्शाने हेतु व चिह्न का प्रयोग कर सकते है।


सेल में यदि पाठ डालना चाहते है तो वह सेल में संख्यात्मक डाटा डालने से काफी आसान काम है।

सक्रिय सेल में पाठ लिखने के पश्चात दिशा सूचक कुंजी का इस्तेमाल कर आप किसी अन्य सेल में जा सकते है जिससे सक्रिय सेल में लिखे गए पाठ उसमें समाहित हो जाए। एक सेल में 32000 वर्णों तक पाठ लिखे जा सकते है।


यदि सेल में लिखे गए पाठ की लंबाई कॉलम की चौड़ाई से अधिक है तो पाठ सेल में छुप जाएगा पूरे पाठ को देखने हेतु आपको या तो कॉलम की चौड़ाई को बढ़ाना पड़ेगा या इस सेल की फॉन्ट के आकार को छोटा करना पड़ेगा। यदि पाठ में एक से अधिक लाइन लिखा हो तो उसे Wrap text कमांड से wrap कर देखा जा सकता है। Wrap text कमांड होम मेनू के alignment विकल्प में मिलेगा।