एम एस वर्ड को प्रारम्भ कैसे करें , दस्तावेज विंडो - how to start ms word document window

एम एस वर्ड को प्रारम्भ कैसे करें , दस्तावेज विंडो - how to start ms word document window


एम एस वर्ड को प्रारम्भ करने के लिए निम्नलिखित कार्य करें 


1. विंडोज आपरेटिंग सिस्टम के स्टार्ट बटन पर क्लिक करें।


2. स्टार्ट मीनू से प्रोग्राम विकल्प का चयन करें।


3. उसमें से एम.एस. वर्ड विकल्प को क्लिक करें। इससे एम एस वर्ड पैकेज खुलेगा और आपके सामने दस्तावेज विंडो आएगा।


दस्तावेज विंडो


जब भी हम एम एस वर्ड पैकेज को खोलते हैं तो एक नया दस्तावेज विंडो हमारे सामने दिखाई देता है इस दस्तावेज विंडो में निम्नलिखित प्रकार के आधारभूत घटक होते हैं जो इस प्रकार हैं


1. टाइटलबार - इसका प्रयोग वर्तमान में सक्रिय वर्ड दस्तावेज के नाम को प्रदर्शित करने के लिए किया जा सकता है। इसके दाहिने किनारे पर तीन कंट्रोल बटन जो दस्तावेज को मिनीमाइल मैक्सीमाइज़ और बंद करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। टाइटलबार के बायीं ओर पुल डाउनलोड मीनू तथा शीघ्र पहुँच के लिए कमान बटन होते हैं। जैसे सेव चटन, अन्डू घटन और फ़ाइल को खोलने के लिए ओपेन बटन इत्यादि होते हैं।


2. मीनूबार - मीनू बार टाइटलबार के नीचे होता है। 2007 या ऊपर के संस्करणों में होम, इन्सर्ट, पेज, लेआउट, रिवियू, ज्यू मीनू होता है।


3. होम मीनू- इसमें क्लिप बोर्ड, पैराग्राफ, फॉन्ट प्रारूपीकरण, स्टाइल, पाठ संपादन से संबंधित मीनू विकल्प होते हैं।


4. इंसर्ट मीनू- इसमें पेज से संबंधित विकल्प, इमेज, क्लिप आर्ट, और विभिन्न प्रकार के ज्या आकृति को दस्तावेज में समाहित करने के लिए विकल्प होते हैं। इसके अलावा पेज हेडर, और फुटर और विभिन्न प्रकार के वर्ड आर्ट, डिजिटल हस्ताक्षर और विभिन्न प्रकार के गणितीय और विशेष प्रकार के प्रतीकों को दस्तावेज में समाहित करने के लिए भी विकल्प मौजूद होते हैं।


5. पेज लेआउट मीनू - इसमें दस्तावेज के लिए विभिन्न प्रकार के थीम विकल्प हैं पेज सेटअप -पेज सेट-अप से संबंधित विकल्प जैसे पेज में रिक्त स्थान, पेज का आकार, पेज को कई सारे कालमों में विभक्त करने का विकल्प होता है। पेज के पिछले सतह पर कलर, बार्डर, वाटर मार्क तथा इमेज डालने जैसी अनेक सुविधाएं भी इसमें मौजूद होती है। इसके अलावा पैराग्राफ के प्रस्तुतीकरण से संबंधि विकल्प जैसे- पैराग्राफ के चारो तरफ खाली जगह छोड़ने की व्यवस्था, पैराग्राफ की लाइनों के बीच रिक्त स्थान से संबन्धित सेटिंग तथा अन्य विकल्प भी मौजूद होते हैं।


रिफ्रेन्स मीनू - इस मीनू में दस्तावेज के अध्यायों का विवरण के लिए टेबल ऑफ कंटेट के निर्माण करने हेतु विभिन्न प्रकार के पहले से बने बनाए विकल्प मौजूद रहते हैं। फुटनोट व एंड नोट और साइटेशन मार्क करने के लिए भी विकल्प मौजूद होते हैं।


मेलिंग मीनू - इसमें लिफाफा तथा विभिन्न प्रकार के लेबल को बनाने के लिए विकल्प हैं। इसमें दो दस्तावेज को मिलाकर एक दस्तावेज बनाने के लिए विकल्प है।