एक्सेल शीट में दिनांक लिखने का तरीके - how to write date in excel sheet
एक्सेल शीट में दिनांक लिखने का तरीके - how to write date in excel sheet
आप अपने कंप्यूटर की क्षेत्रीय सेटिंग के आधार पर पाठ रूप में दिनांक लिख सकते है । यदि क्षेत्रीय सेटिंग अमेरिका के आधार पर किया गया है तो सेल में june 15, 2009 लिखने पर एक्सेल इसे दिनांक समझेगा। यदि कंप्यूटर की दिनांक सेटिंग अमेरिका न होकर किसी अन्य देश का है तो उक्त मान को एक्सेल एक स्ट्रिंग ही समझेगा, न की दिनांक। जब पाठ को सेल से लिखते है तो एक्सेल इसे संख्यात्मक डेटा,
दिनांक डेटा या गैर-संख्यात्मक डेटा के रूप में समझने की कोशिश करता है। यदि दिए गए पाठ को संख्यात्मक डेटा या दिनांक समझता है तो उसे सेल में दाहिने तरफ एलाइन कर प्रदर्शित करेगा।
दिनांक समझने के कंप्यूटर सिस्टम के दिनांक फोर्मेट का सहारा लिया जाता है। यदि पाठ दिनांक फोर्मेट के अनुसार लिखा गया है तो एक्सेल उसे दिनांक समझेगा और उसके लिए दिनांक श्रृंखला के संख्या को आंतरिक रूप से संगृहीत कर रखेगा। जिसका उपयोग वह तारीख गणना में करेगा।
वार्तालाप में शामिल हों