कम्प्यूटर की संरचना , कार्य - information, properties

 कम्प्यूटर की संरचना , कार्य - information, properties


कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस है। जो इनपुट के माध्यम से आंकडो को ग्रहण करता है उन्हे संसधित (Process) करता है एवं संसोधित सूचनाओ (Processed Information) को निर्धारित स्थान पर संगृहीत (Store) करता है! कम्प्यूटर एक क्रमादेश्य मशीन है। वर्तमान के कंप्यूटर पहले संचित निर्देशो का क्रियान्वन करता है। इसे स्टोर्ड प्रोग्राम कांसेप्ट कहा जाता है। इसमें कम्प्यूटर विशिष्ट निर्देशो को सुपरिभाषित ढंग से क्रियांवित करता है। वर्तमान के कम्प्यूटर इलेक्ट्रानिक और डिजिटल है। वैज्ञानिक जॉन वोन न्यूमन के द्वारा द्विभाषिक कोड (binary Number) के अविष्कार के उपरान्त कंप्यूटर स्टोर्ड प्रोग्राम कांसेप्ट पर काम करने लगा। इनमें मुख्य रूप से तार ट्रांजिस्टर, कापसेटर, रेसिस्टर, आई.सी । चिप, माइक्रोप्रोसेसर एवं सर्किट का उपयोग किया जाता है। जिसे हार्डवेयर कहा जाता है। निर्देश एवं डेटा को साफ्टवेयर कहा जाता है।


कम्प्यूटर के कार्य


1. इनपुट के साधन जैसे की-बोर्ड, माउस, स्कैनर आदि के द्वारा हम अपने निर्देश, प्रोग्राम तथा इनपुट डाटा प्रोसेसर को भेजते हैं।


2. प्रोसेसर हमारे निर्देश तथा प्रोग्राम का पालन करके कार्य सम्पन्न करता है।


3. भविष्य के प्रयोग के लिए सूचनाओं को संग्रह के माध्यमों जैसे- हार्ड डिस्क, फ्लापी डिस्क आदि पर एकत्र किया जा सकता है।


4.प्रोग्राम का पालन हो जाने पर आउटपुट को स्क्रीन, प्रिंटर आदि साधनों पर भेज दिया जाता है।