रो व कॉलम इन्सर्ट करना , रो या कॉलम हटाना - Inserting Rows and Columns, Delete Rows or Columns
रो व कॉलम इन्सर्ट करना , रो या कॉलम हटाना - Inserting Rows and Columns, Delete Rows or Columns
जबकि रो और कॉलम की संख्या एक्सेल में निर्धारित होती है। फिर भी एक्सेल नए रो या कॉलम को इन्सर्ट या डिलीट करने का ऑप्शन देता है।
एक या एक से अधिक रो इन्सर्ट करने के लिए-
• पूरे एक पंक्ति (row) या अधिक पंक्तियों (rows) का चयन करने हेतु पंक्ति (row) संख्या पर क्लिक करें।
• माऊस के दाहिने बटन को क्लिक कर शॉर्टकट मेनू से इन्सर्ट पंक्ति (row) का चयन करें। इससे एक या अधिक से बन जाएगा।
यदि आप पूरा पंक्ति (row) या कॉलम नहीं इन्सर्ट करना चाहते है कुछ सेल इन्सर्ट करना चाहते है तो इसके वास्ते आपको सेल रेंज का चयन करना होगा। उसके उपरांत होम मेनू से इन्सर्ट इन्सर्ट सेल का चयन करें ( या माऊस के दाहिने > बटन को क्लिक कर इन्सर्ट विकल्प का चयन करें। एक डाइलॉग बॉक्स खुलेगा जिसमें आपको यह तय करना होगा कि पूर्व में मौजूद पंक्ति (row) या कॉलम किधर जाएगा, इसके लिए आपके पास दो विकल्प है सेल को दाएँ ले जाए या सेल को नीचे ले जाएँ। इसका चयन कर आप ओके बटन दबाएँ।
रो या कॉलम हटाना
इसके लिए पूरे पंक्ति (row) का या अधिक पंक्तियाँ (rows) का चयन करें जिसे आप हटाना चाहते है। चयन करने हेतु पंक्ति (row) संख्या पर क्लिक करे। माऊस से दाहिने बटन को दबाएँ, शॉर्टकट मेनू से डिलीट विकल्प का चयन कर पंक्ति (row) को डिलीट किया जा सकता है। यदि इस कार्य कि यथास्थिति बहाल करना चाहते है। तो ctrl + z. बटन दबाएँ, पुनः पूर्व स्थिति में वापस हो जाएगा।
वार्तालाप में शामिल हों