एकीकृत सर्किट - Integrated Circuit - IC
एकीकृत सर्किट - Integrated Circuit - IC
१९६० में मेनफ्रेम कंप्यूटर का विकास हुआ लेकिन इसकी कीमत के कारण इसका उपयोग केवल बड़े उद्योगपतीयों और कारोबारीयों तक ही सिमित था. इसी वजह से कम किमित वाले तेज कंप्यूटर का विकास पर जोर दिया गया इसके लिए कई कंपनी से सरहिनीय कार्य किये है जिसमें से डिजिटल इक्विपमेंट कारपोरेशन (DEC) के प्रथमतः मिनी कंप्यूटर PDP-8 (Programmed Data Processor) को बाजार में सन १९६५ में उपलब्ध कराया था. ये कंप्यूटर टाइम शेयरिंग ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है जिसके कारण एक साथ कई लोग इस कंप्यूटर पर काम करने में सक्षम हो पाए. अतः कंप्यूटर पर काम करने की लगत में भी कमी आई. मिनी कंप्यूटर के उपलब्ध होने से छोटे और मझोले व्यापारियों भी अपने व्यापार के लिए कंप्यूटर का उपयोग करने लगे थे. १९७१ आते आते मिनी कंप्यूटर बनाने वाली 25 कंपनियाँ बाज़ार में आ गयी थी.
वार्तालाप में शामिल हों