ज्वायस्टिक - JOYSTICK

 ज्वायस्टिक - JOYSTICK


ज्वायस्टिक एक प्रकार का पोइंटिंग डिवाइस है जिसकी मदद से स्क्रीन पर मौजूद सामग्री को इधर-उधर कर सकते हैं, इसमें एक डंडी और एक या दो बटन होते हैं। ज्वास्टिक का उपयोग अधिकतर वीडियो गेम में किया जाता है। यह मुख्य रूप से गेम नियंत्रण के लिए 1980 से 1990 के दौरान प्रयोग किया जाता था.


MICR(Magnetic Ink Character Reader)


इसका प्रयोग पेपर या दस्तावेज की वैधता को जाचने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग बैंक के चैक, ड्राफ्ट पर संख्या अंकित करने के लिए किया जाता है। इसके द्वारा किसी ऑरिजिनल पेपर लिखने के लिए एक विशेष प्रकार के इंक का प्रयोग किया जाता है

जो चुम्बकीय क्षेत्र के पहचानने में सक्षम होता है।


जिससे चैक / ड्राफ्ट की वैधता की जाँच कर भुगतान किया जा सके इसके द्वारा लिखे अक्षर को मानव द्वारा पढ़ा जा सकता है। लिखने के लिए MICR E13B फोन्ट का प्रयोग किया जाता है। इसमें 15 अक्षर होते है जिसमें 10अंक है और कुछ विशेष प्रकार के अक्षर होते हैं। यूरोपीय देशों में CMC-7 फोन्ट का प्रयोग किया जाता है।


लाइट पेन (LIGHT PEN)


इसके उपयोग से मोनिटर पर किसी सामग्री को प्वाइंट करने या कुछ डिजाइन करने के लिए किया जाता है। इसका फंक्सन टच स्क्रीन के समान ही है पर इसमें टचस्क्रीन के तुलना में अधिक कार्य दक्षता होती है। यह कई प्रकार के मोनिटर जैसे- CRT, LCD आदि पर काम करने में सक्षम है। यह एक फ्री हैण्ड से या लाईट में पैड लिखने वाला पेन है।