निर्णय लेने की क्षमता का नहीं होना - lack of decision making ability

 निर्णय लेने की क्षमता का नहीं होना - lack of decision making ability


कंप्यूटर अच्छे एवं बुरे का भेद नहीं कर पाता है जिसके कारण उसमें किसी प्रकार निर्णय लेने की क्षमता का आभाव होता है। कंप्यूटर प्रोग्राम किये गए निर्देशों के अधार पर ही कार्य संपन्न करता है। अतः इसकी तुलना मनुष्य से नहीं की जा सकती।


ज्ञान के उतरोत्तर विकास करने की अक्षमता


मनुष्य अपने ज्ञान को समय और परिस्थिति के अनुरूप निरन्तर बढ़ाने का प्रयास करता रहता है। मनुष्य अपने आस पास हो रही गतिविधियों से ज्ञान प्राप्त कर अपने ज्ञान को बढ़ाता है जबकी कंप्यूटर एक मशीन है

जो विवेक रहित होती है। जिसे मनुष्य द्वारा संचालित किया जाता है अतः यह अपने ज्ञान में स्वयं वृद्धि नहीं कर पाता।


अनुकूल परिस्थिति में ही कार्य कर पाना


मनुष्य किसी परिस्थिति में काम करने में सक्षम होता है लेकिन कंप्यूटर को काम करने के लिए बिजली तथा अन्य चीजों की व्यवस्था होने पर ही काम करने में सक्षम होता है। कंप्यूटर केवल प्रोसेसिंग के अनुकूल परिस्थिति में ही कार्य कर पाता है।