सूचना एवं प्रबंधन का मुख्य कार्य इस प्रकार है - The main functions of information and management are as follows

सूचना एवं प्रबंधन का मुख्य कार्य इस प्रकार है - The main functions of information and management are as follows


1. सूचना प्रणाली के क्षेत्र में नवीनतम व एडवांस डेवलपमेंट के आधार पर सूचना को एकत्रित एवं प्रसारित करना।


2. सूचना प्रणाली में प्रशिक्षण एवं शिक्षा के लिए सामग्री की उपलब्धता करवाना।


3. सूचना प्रणाली पद्धति और अनुप्रयोगों में निरंतर प्रगति के लिए प्रोत्साहित करना।


4. सूचना प्रणाली के विकास के दायरे को बढ़ाना एवं इनका प्रयोग व्यवसाय के लिए प्रबंधकीय नीति, रणनीतियां एवं गतिविधियां, सामान्य प्रशासन एवं अंतराष्ट्रीय संस्थाओं में होता है।


सूचना एवं प्रबंधन संस्थागत गतिविधियों के चक्र से संबंधित है। इसके अंतर्गत एक या एक से अधिक स्रोतों से जानकारी का अधिग्रहण, आवश्यक व्यक्तियों के द्वारा इस सूचना का विवरण एवं संरक्षण होता है। संग्रह या विलोपन प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम प्रबंधन कार्य आदि होता है। अद्यतन सूचना / जानकारी से परिपूर्ण संगठानात्मक भागीदारी के इस साइकिल (चक्र) में स्टेकहोल्डर की विविधता शामिल होती है-


उदा. के लिए वह लोग जो कि गुणवत्ता की सुनिश्चितता, सुलभता एवं प्राप्त जानकारी की उपयोगिता के लिए जिम्मेदार होते हैं, वह लोग जो कि उपरोक्त का स्टोरेज एवं निपटान के लिए जिम्मेदार है एवं वह लोग जोउपरोक्त के संदर्भ में निर्णय लेने में सक्षम है।


संगठनात्मक सूचना प्रबंधन नीति के अनुसार स्टेक होल्डरों के पास सूचना को उत्पन्न करने, बदलने, वितरण करने या सूचना के निपटान करने से संबंधी अधिकार होता है।


सूचना प्रणाली प्रबंधन की सभी स्तर सामान्य अवधारणों से संबंधित होता है, इन अवधारणाओं में सूचना गतिविधियों की प्लानिंग, आयोजन, संरचना, प्रसंस्करण, नियंत्रण, मूल्यांकन एवं रिर्पोटिंग आदि शामिल होता है। यह सभी सूचना पर निर्भर संगठानात्मक कार्य के सहायक होती है।


सूचना प्रबंधन डाटा के प्रबंधन प्रणालियों, प्रौद्योगिकी प्रोसेसिंग एवं वहाँ,

जहाँ संगठानात्मक रणनीति सफलता के लिए उपलब्ध सूचना को प्राप्त करना कठिन हो, से पूर्णतः संबंधित एवं अच्छादित होती है।


परिभाषा :


प्रबंधन सूचना प्रणाली एक संकलित उपयोगकर्ता-मशीन प्रणाली हैं, जो किसी संस्था के संचालन, प्रबंधन, विश्लेषण एवं निर्णय लेने संबंधी कार्य को निष्पादन के लिए सूचना निर्गत करती है। यह प्रणाली योजना निर्माण, विश्लेषण, नियंत्रण एवं निर्णय लेने तथा डाटाबेस के लिए संगणक का हार्डवेयर सॉफ्टवेयर, मैनुअल डाटासंग्रहण प्रक्रिया एवं मॉडल का उपयोग करती है।