पर्सनल कम्प्यूटर का मुख्य भाग , पर्सनल कम्प्यूटर का मूल सिद्धान्त - Main Parts of Personal Computer Fundamentals of Personal Computer

 पर्सनल कम्प्यूटर का मुख्य भाग , पर्सनल कम्प्यूटर का मूल सिद्धान्त - Main Parts of Personal Computer Fundamentals of Personal Computer

माइक्रोप्रोसेसर चिप तथा अन्य डिवाइस एक इकाई में लगे रहते है, जिसे सिस्टम यूनिट कहते है। माइक्रोप्रोसेसर एवं अन्य हार्डवेयर डिवाइस एक प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) पर लगे होते है। पर्सनल कंप्यूटर में लगे सभी प्रकार के हार्डवेयर डिवाइस का किसी न किसी माध्यम से मदर बोर्ड के साथ जुड़ाव अवश्य होता है इसी कारण इसे मदर बोर्ड की संज्ञा दी गई है। पी.सी. में एक सिस्टम यूनिट एक मनिटर या स्क्रीन एक की बोर्ड एक माउस और अन्य आवश्यक डिवाइसेज, जैसे प्रिंटर, मॉडेम स्पीकर, स्कैनर, प्लॉटर ग्राफिक टेबलेट, लाइच पेन आदि होते हैं।

पर्सनल कम्प्यूटर का मूल सिद्धान्त


पी.सी एक प्रणाली है जिसमें डाटा और निर्देशों को इनपुट डिवाइस के माध्यम से स्वीकार किया जाता है। इस इनपुट किये गये डाटा व निर्देशों को आगे सिस्टम यूनिट में पहुँचाया जाता है, जहाँ निर्देशों के अनुसार सी. पी. यू. डाटा पर क्रिया या प्रोसेसिंग का कार्य करता है और प्रोसेस्ड आउटपुट को आउटपुट यूनिट मॉनीटर या स्क्रीन पर भेज देता है। यह प्राप्त परिणाम आउटपुट कहलाता है। पी. सी में इनपुट यूनिट में प्रायः की-बोर्ड और माउस का उपयोग होता है जबकि आउटपुट यूनिट के रूप में मॉनिटर और प्रिंटर का उपयोग होता हैं।