प्रबंधन , सूचना- Management , Information
प्रबंधन , सूचना- Management , Information
प्रबंधन के अंतर्गत संस्था के संचालन के लिए योजना नियंत्रण एवं प्रशासन संबंधी कार्य आते हैं। इनमें शीर्ष प्रबंधन (Top Management) के अंतर्गत योजना का प्रबंधन, मध्य प्रबंधन (Middle Management) के अंतर्गत नियंत्रण का प्रबंधन एवं निचले प्रबंधन (Lower Management) के अंतर्गत वास्तविक प्रशासन संबंधी कार्यों के प्रबंधन का समावेश होता है।
सूचना (Information)
सूचना के अंतर्गत संसाधित डाटा आता हैं जो कि प्रबंधन के योजना अनुरूप उसके नियंत्रण एवं संचालन में सहायक होता है। संस्था के संचालन के लिए उत्पन्न सभी तथ्यों को ही डाटा कहा जाता है।
ऐसा डाटा जो कि अभिलिखित, संक्षिप्त रूप में, तुलनात्मक रूप में एवं अंतत: MIS प्रतिवेदन के रूप में प्रबंधन के सम्मुख प्रस्तुत हो वही संसाधित डाटा कहलाता है।
प्रणाली के सहायता से ही किसी भी डाटा को सूचना के रूप में संसाधित किया जाता है। एक प्रणाली इनपुट, प्रोसेसिंग, आउटपुट एवं फीडबैक या नियंत्रण से मिलकर बनती है।
अत: MIS एक प्रणाली है जो कि प्रबंधन को कार्य करने के लिए क्रमबद्ध रूप में सूचना देने प्रक्रिया करती है।
वार्तालाप में शामिल हों