साक्षात्कार से आशय - MEANING OF INTERVIEW
साक्षात्कार से आशय - MEANING OF INTERVIEW
साक्षात्कार को अंग्रेजी में interview कहते है। जो फ्रेंच भाषा के शब्द 'Entrevoir' से लिया गया है। इससे अभिप्राय एक दुसरे को देखने से है। इसमें प्रश्नों के माध्यम से एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के ज्ञान की जानकारी प्राप्त करता है। अतः साक्षात्कार से आशय वार्तालाप या उस उद्देश्य के लिये की जाती है।
एच० पी० यंग के अनुसार, "साक्षात्कार क्षेत्रीय कार्य की एक विशेष तकनीक है, जिसका प्रयोग किसी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के व्यवहार को देखने, उनके कथनों को लिखने व सामाजिक अथवा अन्त क्रिया के स्पष्ट परिणामो का अध्यानन करने के लिए किया जाता है।"
वि० एम० पायर, के अनुसार, साक्षात्कार दो व्यक्तियों के मध्य पायी जानी वाली एक विशेष सामाजिक
परिस्थितयो है जिसमे एक मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया के अन्तर्गत दोनों व्यक्ति परस्पर उत्तर प्रतिउत्तर करते है.
अतः स्पष्ट है की साक्षात्कार मौखिक संचार की एक प्रक्रिया है जिसमे आमने-सामने बैठकर बातचीत की जाती है। साक्षात्कार लेने वाले को अभ्यर्थी की योग्यता, कार्यक्षमता, कुशलता. रूचि, तत्काल बुध्दि, परिपक्वता आदि के मूल्याकन में सहायता मिलती है।
वार्तालाप में शामिल हों