आत्मसार से आशय - MEANING OF RESUME
आत्मसार से आशय - MEANING OF RESUME
किसी व्यक्ति की योग्यता और स्व निर्मित जीवन पथ की उपलब्धियों के संक्षिप्त विवरण को आत्मसार के नाम से जाना जाता है। आधुनिक व्यावसायिक व्यस्त वातावरण में ऐसे प्रस्तुतिकरण की आवश्यकता होती है जी कम समय में प्रभावी तरीको से नियोक्ता को आवश्यक सूचनाएँ उपलब्ध करा सके। इसी कारण रोजगार की तलाश में लगे व्यक्तियों के लिए आत्मसार का महत्व बढता जा रहा है। इसके द्वारा वे अपनी जीवन उपलब्धियों, शैक्षणिक योग्यता तथा व्यक्तिगत विवरण को नियोक्ता तक पहुँचाते है
तथा नियोक्ता आत्मसार के विश्लेषण के द्वारा योग्य व अनुभवी अव्यर्थियों को साक्षात्कार के लिये बुलाते है।
अतः स्पष्ट है की आवेदन पत्र के साथ आवेदक द्वारा जो सम्पूर्ण व्यक्तिगत जानकारी सलग्न की जाती है। उसे ही जीवनवृत्त कहा जाता है। एक जीवनवृत्त अत्यंत ही आकर्षक, सुबोध एवं संक्षिप्त होना चाहिए। जीवनवृत्त इस प्रकार से बनाया जाना चाहिए जिससे आपको नौकरी की तलाश के अभियान में सहायता मिले।
वार्तालाप में शामिल हों