दस्तावेज में टेबल डालने की विधि - Method of inserting table in document
दस्तावेज में टेबल डालने की विधि - Method of inserting table in document
टेबल एक प्रकार से रो और कालम का जाल है। जहाँ से कालम और रो एक दूसरे को काटते हैं। उस आयताकार बाक्स को एक सेल कहा जाता है। वर्ड दस्तावेज में किसी सेल के अंदर अंक वर्ण या फोटो को स्थापित किया जा सकता है। सेल के चौड़ाई के अनुसार पाठ स्वतः ही अपने आप को सेल में स्थापित कर लेता है। जब सेल के चौड़ाई को कम या अधिक किया जाता है तब उसमें मौजूद पाठ अपने आप चौड़ाई के अनुरूप ढाल लेता है। दस्तावेज में टेबल डालने की विधि इस प्रकार से है-
1. दस्तावेज में जहाँ आप टेबल डालना चाहते हैं उस स्थान पर आप इंसर्सन बिन्दु को स्थापित करें।
2. इंसर्ट मीनू से टेबल विकल्प का चयन करें। इससे टेबल डायलॉग बाक्स खुलेगा।
इसमें दस्तावेज में टेबल ड्रा करने के लिए चित्र 20 के अनुसार रो की संख्या और कॉलम के संख्या का चयन छोटे-छोटे बॉक्स जो चित्र में रो और कॉलम के व्यवस्थित है उसे माउस से चयन कर किया जा सकता है। वर्ड में पूर्व निर्धारित टेबल फॉर्मेट दिए गए है। इसे इन-बिल्ट टेबल फॉर्मेट कहते है। इससे से आप अपना काम जल्दी से कर सकते है।
टेबल में जब रो और कॉलम की संख्या 10 से अधिक हो तो हम इन्सर्ट टेबल विकल्प से टेबल बना सकते -है
1. कॉलम टेक्स्ट बॉक्स में कॉलम की संख्या दर्ज करें।
2. रो की संख्या को रो टेक्स्ट बॉक्स में दर्ज करें।
3. टेबल को पूर्व निर्धारित फार्मेटिंग सेटिंग्स से फॉर्मेट किया जा सकता है इसके लिए डायलॉग बॉक्स के Auto Format बटन को क्लिक करें और विभिन्न प्रकार के फॉर्मेट विकल्प में से किसी एक विकल्प का चयन कर आप इसे टेबल पर लागू कर सकते हैं।
4. डायलॉग बाक्स के ओके बटन को क्लिक करें।
वार्तालाप में शामिल हों