शेयर पूँजी को घटाने की पद्धतियाँ - Methods of reducing share capital

शेयर पूँजी को घटाने की पद्धतियाँ - Methods of reducing share capital


कंपनी अधिनियम के अनुसार कंपनी अपनी शेयर पूँजी को किसी भी पद्धति से घटाने के लिए स्वतंत्र है तथापि अधिनियम की धारा 66 (1) के अंतर्गत निम्नलिखित तीन पद्धतियाँ निर्दिष्ट की गई हैं जिनको कोई कंपनी अपनी शेयर पूँजी घटाने के लिए अपना सकती है :


क) ऐसी शेयर पूँजी को बट्टे खाते डालना जो डूब चुकी है या उपलब्ध परिसंपत्ति जिसका प्रतिनिधित्व नहीं करती; अथवा 


ख) उन शेयरों को जो पूर्ण दत्त नहीं है उनके अयाचित भाग की सीमा तक सदस्यों का दायित्व कम करना; अथवा 


ग) ऐसी दत्त शेयर पूँजी को शेयर धारियों को लौटाना जो कंपनी की आवश्यकताओं से अधिक है।


यह महत्वपूर्ण है कि याचना राशि का भुगतान न करने पर की गई शेयरों की जब्ती" तथा विमोचनशील पूर्वाधिकार शेयरों का विमोचन शेयर पूँजी में कमी नहीं माना जाता यद्यपि ये सभी शक्तियाँ अधिनियम के अंतर्गत कठोरता पूर्वक सुरक्षित है। इसके अलावा धारा 68 के अंतर्गत कंपनी द्वारा अपनी प्रतिभूतियों का पुनर्क्रय भी शेयर पूँजी में कमी नहीं माना जाता है।