MIS (प्रबंधन सूचना प्रणाली) का परिचय - Introduction to MIS (Management Information System)
MIS (प्रबंधन सूचना प्रणाली) का परिचय - Introduction to MIS (Management Information System)
गणितीय मॉडल के द्वारा MIS उपयोगकर्ता को प्रतिवेदन के रूप में सूचना प्रदान करता है एवं सिमुलेशन के द्वारा आउटपुट निर्गत करता है। प्रतिवेदन एवं मॉडल, आउटपुट को सारणीयन एवं ग्राफिक्स के रूप में प्रदान करती है।
एमआईएस मॉडल
1. आवश्यक परिवेश के द्वारा डाटा एवं सूचना को प्रवेशित किया जाता है।
2. उपप्रणाली के द्वारा प्राप्त डाटा का संकलन डाटाबेस में होता है।
3. गणितीय मॉडल जो कि फर्म संचालन के विभिन्न पक्षों को सिमुलेट करता है, ऐसे मॉडलों के साथ साथ सामयिक एवं विशिष्ट प्रतिवेदनों का निर्माण करने वाले सॉफ्टवेयरों के द्वारा डाटाबेस सामग्रियों का उपयोग किया जाता है।
4. ऐसे व्यक्ति जो कि फर्म की समस्याओं को हल करने हेतु जिम्मेदार होते है उनके द्वारा सॉफ्टवेयर से निर्गत आउटपुट का उपयोग किया जाता है।
MIS के परिचय के तौर पर यह भी देखा जा सकता है-
प्रबंधकों के दृष्टिकोण से संगठानात्मक प्रणालियों एवं विधियों (Procedures) का क्रियान्वयन ही प्रबंधन सूचना प्रणाली है।
प्रोग्रामरों के दृष्टिकोण से केवल जटिलतापूर्ण फाइलों का स्ट्रक्चर एवं फाइलों की प्रक्रिया ही MIS है।
MIS के तीन तत्वों के द्वारा MIS को अधिक प्रभावी ढंग से समझा जा सकता है
इसके तीन तत्व इस प्रकार है-
1. प्रबंधन
2. सूचना
3. प्रणाली
इन तत्वों में प्रणाली की भूमिका समग्र दृष्टिकोण एवं एकीकरण के लिए होती है। सूचना की भूमिका संसाधित डाटा के रूप में होती है एवं प्रबंधन की भूमिका अंतिम निर्णयकर्ता के रूप में होती है। अब हम MIS के तत्वों का विश्लेषण इस प्रकार देख सकते है
वार्तालाप में शामिल हों